[ad_1]
Last Updated:
Know About Dhurandhar Part 2: 3 घंटे से ज्यादा लंबी होने के बावजूद, ‘धुरंधर’ के दर्शक बस यही कह रहे थे कि यह फिल्म खत्म क्यों हो गई? इससे यह साफ है कि अगर लोगों को यह फिल्म लगातार 7 घंटे भी बैठकर देखनी पड़ती, तो भी वे बोर नहीं होते. अब दर्शकों को दूसरे पार्ट के लिए मार्च 2026 तक इंतजार करना होगा, लेकिन ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट तो बस एक ट्रेलर था; असली धमाका दूसरे पार्ट में होगा. कहा जा रहा है कि ‘धुरंधर’ की असली कहानी पार्ट 2 में देखने को मिलेगी. पहले पार्ट में रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर’ का लीड रोल निभाया है, लेकिन करियर के लिहाज से देखा जाए तो असली सफलता अक्षय खन्ना को मिली है. रणवीर के साथ-साथ डकैत रहमान का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना की भी खूब तारीफ हो रही है. तो, आइए आपको बताते हैं कि फिल्म के दूसरे पार्ट में असली ‘धुरंधर’ कौन होगा?

नई दिल्ली. पिछले 14 दिनों से लगातार बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा रही फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ करते लोग थक नहीं रहे. हर दिन यह फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती दिख रही है. शायद ही किसी ने सोचा होगा कि साल के अंत में उन्हें इतनी अच्छी बॉलीवुड फिल्म देखने को मिलेगी. यह मेकर्स की उम्मीदों से भी बेहतर निकली. अब तक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 640 करोड़ रुपये की कमाई की है और इसके साथ ही यह 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है.

अब सभी इसी उम्मीद में बैठे हैं कि कब यह साल 2025 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरेगी. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई की रफ्तार को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि इस महीने के अंत तक यह सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभर सकती है. दर्शक लगातार इस फिल्म पर अपना प्यार लुटा रहे हैं, लेकिन बता दें ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट सिर्फ ट्रेलर है, असली धमाका तो 19 मार्च 2026 को होगा जब इसका पार्ट 2 आएगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य धर का खतरनाक खेल हो सकता है ‘धुरंधर: पार्ट 2’, जहां बहुत कुछ हमें ऐसा देखने को मिलेगा जो पार्ट 1 में हम देख नहीं पाए और इसका अंदाजा आप फिल्म के ट्रेलर से बी लगा सकते हैं, जिनमें दिखाए गए कई सीन्स आपको पार्ट 2 में देखने को मिलेगा.

बता दें, ‘धुरंधर’ एक पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट किया और को-प्रोड्यूस किया है. जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज के बैनर तले ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने इसे प्रोड्यूस किया है. इसमें सारा अर्जुन, राकेश बेदी, मानव गोहिल, दानिश पंडोर, सौम्या टंडन, गौरव गेरा और नवीन कौशिक भी अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म असल जिंदगी की घटनाओं से इंस्पिरेशन लेती है, जिसमें जियोपॉलिटिकल टेंशन और इंडिया की RAW के सीक्रेट ऑपरेशन शामिल हैं, खासकर ऑपरेशन ल्यारी से जुड़े ऑपरेशन, जो पाकिस्तान सरकार की तरफ से कराची के ल्यारी इलाके में गैंग और क्रिमिनल सिंडिकेट पर की गई कार्रवाई थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

वैसे तो फिल्म में लगभग सभी किरदार दमदार हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में अक्षय खन्ना आए, जिन्होंने फिल्म में डकैत रहमान का किरदार निभाया है. इस फिल्म ने अक्षय के करियर को ऐसी ऊंचाई दी है जो उन्हें पहले किसी फिल्म ने नहीं दी. वहीं, अब सवाल ये है कि फिल्म के पार्ट में असली ‘धुरंधर’ कौन होगा? पार्ट 2 से किसकी किस्मत चमकेगी? तो बता दें, ऐसी उम्मीद की जा रही है आर माधवन पार्ट 2 के असली धुरंधर हो सकते हैं.

हाल ही में, बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में आर माधवन ने बताया, ‘पहले भाग में मेरी स्क्रीन उपस्थिति सीमित है, लेकिन दूसरे भाग में जो मार्च में रिलीज होगा, उसमें मेरा किरदार काफी अहम है क्योंकि वह रणवीर के किरदार को जासूसी और लड़ाई की स्किल्स में ट्रेन करता है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने साल की शुरुआत हिसाब बराबर से की. मैं साल का अंत धुरंधर से कर रहा हूं, जो मेरे करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है. मुझे अपने करियर के सबसे रचनात्मक और सफल दौर में सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों के साथ काम करने का सौभाग्य मिला है: मणिरत्नम, कमल हासन, राजकुमार हिरानी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, आनंद एल. राय और अब आदित्य धर. इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं मांग सकता था.’

वहीं, आदित्य धर के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया, ‘इतनी गहन और गंभीर फिल्म बनाने की तमाम उथल-पुथल के बीच, वो अपनी चिंताओं को शांत करने के लिए वहीं बैठ जाते थे. क्या गजब के इंसान हैं! धुरंधर में आदित्य के साथ काम करने के बाद मैं उनके साथ बार-बार काम करना चाहता हूं.’
[ad_2]
Source link