Headlines

Friends Jokes: टिल्लू का एक सवाल सुनते ही चले जाते थे लोग, हो गया परेशान, फिर पता चली असली वजह

[ad_1]

Last Updated:

दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है, जो इंसान खुद बनाता है. अपने दोस्तों का चुनाव इंसान अपनी मर्जी से करता है. कुछ दोस्त जिंदगीभर का साथ निभाते हैं तो कुछ दोस्त कुछ समय में ही अपनी गहरी छाप छोड़ जाते हैं. सोशल मीडिया पर इस रिश्ते से जुड़े कुछ बेहद मजेदार जोक्स शेयर किये गए हैं. इन्हें पढ़कर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

टिल्लू का सवाल सुनते ही चले जाते थे लोग, हो गया परेशान, फिर पता चली असली वजहदोस्तों के मजेदार किस्से गुदगुदा देंगे (इमेज- फाइल फोटो)

1. टिल्लू अपने दोस्त बिल्लू के साथ बैठा था. अचानक टिल्लू ने एक सवाल पूछ दिया.
टिल्लू: यार ये बता कि I Am Going का क्या मतलब होता है?
बिल्लू: मैं जा रहा हूं.
टिल्लू: ओये, तू ऐसा ना कर. जिससे भी ये सवाल पूछता हूं वो जाने की बात करने लगता है. कम से कम तुम जवाब दे जाओ.

2. दो दोस्त शराब पीकर रेल की पटरियों के बीचो बीच जा रहे थे. दोनों बातें कर रहे थे.
पहला: हे भगवान, मैंने इतनी सीढिय़ां पहले कभी नहीं चढ़ी.
दूसरा: अरे सीढिय़ां तो ठीक हैं, मैं तो इस बात पर हैरान हूंं कि पकड़ने के लिए रेलिंग कितनी नीचे लगी हुई है.

3. संता ने अपने जिगरी दोस्त बंता से अपनी शादी की चर्चा की.
संत: ये है वो लड़की जिससे मेरी शादी होने वाली है.
बंता: अरे इसे तो मैं जानता हूं.
संता: तू इसे कैसे जानता है?
बंता: ये और मैं एक साथ सोते हुए पकड़े गए थे.
संता: क्या? कब?

बंता काफी देर चुप रहने के बाद:
.
.
.
.
अरे गणित की कक्षा में. ये मेरी क्लास में पढ़ती थी. दोनों ही क्लास में सो गए थे.

4. पप्पू: क्या तुमको पता है कि मंदिर में पुरुष ही पुजारी क्यों होते है?
चप्पू: नहीं यार तुम ही बता दो.
गप्पू: मुझे पता है मैं बताता हूं, ताकि, लोग सिर्फ भगवान पर
ध्यान दे सकें.

5. बंता: लड़कियां अगर पराया धन होती है तो लड़के क्या होते है??
संता: सर चोर होते है!
बंता: वो कैसे??
संता: क्योकि चोरों की नजर हमेशा पराये धन पर होती है.

About the Author

Sandhya Kumari

न्यूज 18 में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. रीजनल सेक्शन के तहत राज्यों में हो रही उन घटनाओं से आपको रूबरू करवाना मकसद है, जिसे सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है. ताकि कोई वायरल कंटेंट आपसे छूट ना जाए.

homeajab-gajab

टिल्लू का सवाल सुनते ही चले जाते थे लोग, हो गया परेशान, फिर पता चली असली वजह

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *