[ad_1]
1. बीवी सुबह-सुबह उठकर सीधे मेकअप करने लगी.
पति की आंख खुली और बोला- “पागल हो गयी है क्या? सुबह सुबह मेकअप करने लगी है!”
बीवी- “चुप रहो मैंने अपने फ़ोन में चेहरा देखकर खुलने वाला लॉक लगाया था और अब फ़ोन मुझे पहचान नहीं रहा है!”
2. संता- “पहले दुकानों पर लिखा होता था- ग्राहक भगवान है. तब देवता की फीलिंग आया करती थी.”
बंता- “…और अब?”
संता- “अब लिखा होता है आप कैमरे की नजर में हैं. अब चोर जैसी फीलिंग आती है.”
3. तीसरी क्लास का बच्चा (टीचर से)- “मैडम मैं आपको कैसा लगता हूं?”
मैडम- “सो स्वीट!”
बच्चा- “तो मैं अपने मम्मी-पापा को कब भेजूं आपके घर?”
मैडम- “क्यों?”
बच्चा- “बात आगे बढ़ाने के लिये…”
मैडम- “ये क्या बकवास है?”
बच्चा- “ट्यूशन के लिए! क्या मैडम आप भी ना…कसम से व्हाट्सएप पढ़-पढ़कर बिगड़ गई हो!”
4. प्रेमिका ने पूछा- “डार्लिंग तुम मेरे लिए क्या क्या कर सकते हो?”
प्रेमी- “तुम जो कहोगी वह कर सकता हूं.”
प्रेमिका- “क्या तुम उस पहाड़ की दूसरी ओर जा सकते हो?”
प्रेमी- “क्यों यहां किसी और को मिलने का टाइम दे रखा है?”
5. संता-बंता ने हद कर दी!
पीने के बाद दोनों होटल समझ कर कोर्ट में चले गए.
सामने बैठा जज बोला- “ऑर्डर ऑर्डर!”
दोनों ने बोला- “दो पनीर और एक जूस गिलास…”
6. रमेश- “बताओ सबसे पवित्र चीज दुनिया में क्या है?”
सुरेश- “नहीं पता, तुम ही बताओ?”
रमेश- “मोबाइल!”
सुरेश- “वो कैसे?”
रमेश- “बाथरूम, हॉस्पिटल, शमशान से होकर आने के बाद भी बिना धोए हुए घर, रसोई, मन्दिर, जैसी जगह जा सकता है.”
7. पति- “तुझमें रब दिखता है, यारा मैं क्या करूं?”
पत्नी- “करना क्या है…हर रोज माथा टेक के पांच सौ का नोट चढ़ा दिया करो.”
8. दो बूढ़े जिगरी दोस्त खूब बड़े क्रिकेट प्रेमी थे.
एक दोस्त जब मरने की तैयारी में था तो दूसरा दोस्त बोला, “यार तू मरने के बाद बताना कि स्वर्ग में क्रिकेट है कि नहीं?”
थोड़े दिनों बाद पहला दोस्त निपट गया और दूसरे दोस्त के सपने में आया और बोला- “एक अच्छा समाचार है और एक खराब. बोल पहले कौन सा सुनाऊं?”
दूसरा दोस्त बोला- “पहले अच्छा सुना…”
निपटा हुआ दोस्त बोला, “आनंद की बात ये है कि स्वर्ग में क्रिकेट है और खराब समाचार ये है कि अगले बुधवार के मैच में तुझे बोलिंग करनी है.”
[ad_2]
Source link