[ad_1]
1. बैंक वाले अगर फिल्म बनाते तो उसके नाम कुछ यूं होते-
-पास बुक हो ना हो
-हम डेबिट कर चुके सनम
-मेरे यार का लोन है
-काश आप हमारे कस्टमर होते
-मैं डिपॉजिट की दीवानी हूं
-हमारा बिल आपके पास है
-कभी RTGS कभी NEFT
-चेक रिटर्न तो होना ही था
-बैलेंस वाले DD ले जाएंगे
-सैलरी ना बढेगी दोबारा
-माय नेम इज केश
-चेक दे भाई
-अकाउंट अपना और नोट पराये
और आखिरी…
-एक था कैशियर
2. टीचर- “एक टोकरी में 10 आम हैं. उसमें से 2 आम सड़ गए. बताओ कितने आम बचे?”
संजू- “सर 10 आम!”
टीचर- “वो कैसे?”
संजू- “सड़ने के बाद भी आम तो आम ही रहेगा ना…केले तो बन नहीं जायेंगे!”
आज संजू एक वकील है
3. प्रेमी- “भगवान ने तुम्हें इतना सुंदर बनाने के बाद इतना मूर्ख क्यों बनाया?”
प्रेमिका- “हम दोनों को मिलाने के लिए…”
प्रेमी- “वह कैसे?”
प्रेमिका- “मैं सुंदर थी इसलिए तुम मेरी तरफ आकर्षित हुए और मैं मूर्ख थी इसलिए तुम्हारी तरफ आकर्षित हुई!”
4. बेटा कॉलेज की पढ़ाई पूरी करके घर आया.
बाप ने पूछा- “बेटा तूने तीन साल की कॉलेज लाइफ में सबसे मुश्किल काम कौन सा सीखा है?”
बेटा- “बस की छत पर बैठकर तेज हवाओं में एक तीली से तीन सिगरेट जलाना!”
बेटा घर के पीछे कुएं में उल्टा लटका हुआ है!
5. पति-पत्नी में किसी बात को लेकर 2 घंटे तक बहस हुई.
काफी देर तू-तू, मैं-मैं के बाद पत्नी ने एक बात कहकर मामला खत्म कर दिया.
पत्नी ने कहा- “तुम जीतना चाहते हो या सुखी रहना चाहते हो?”
6. लड़की- “जानू अपनी ये डायमंड रिंग मुझे दे दो.”
लड़का- “क्यों डार्लिंग?”
लड़की- “मैं रोज़ इसे देखकर तुम्हें याद किया करूंगी.”
लड़का- “याद तो तुम वैसे भी मुझे किया करोगी.”
लड़की- “वो कैसे?”
लड़का- “ये सोचकर कि डायमंड रिंग मांगी थी पर कमबख्त ने दी नहीं!”
7. एक चोर पप्पू का मोबाइल लेकर भाग गया.
पप्पू हंसने लगा.
दोस्त- “वो तुम्हारा मोबाइल लेकर भागा और तुम हंस रहे हो!”
पप्पू- “भागने दो चार्जर तो मेरे पास है!”
8. संता- “पता नहीं शादी के बाद लोग बीवी से इतना क्यों डरने लगते हैं?”
बंता- “क्यों…तू नहीं डरता?”
संता- “ना जी…मैंने तो आज साफ-साफ कह दिया, सर्दी बहुत है, बर्तन सुबह माजूंगा!”
[ad_2]
Source link