[ad_1]

नई दिल्ली. डब्ल्यूडब्ल्यूई की दुनिया में रेसलर्स के बीच एक से बढ़कर एक लड़ाइयां देखने को मिलती रहती है. फिर चाहे वो रॉयल रंबल हो या रेसलमेनिया. इन सभी मुकाबलों में जीत किसी भी रेसलर की हुई हो, मगर फैंस को रोमांच और मनोरंजन भरपूर मिलता है. ऐसी ही एक फाइट देखने को मिली केविन ऑवन्स और जोनाथन फटू के बीच. इस फाइट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसकी वजह है जूता. जी हां, दो पहलवानों की भिड़ंत के बीच यह जूता कहां से आया, वीडियो देखकर आपको भी अंदाजा हो जाएगा.
दरअसल, डब्ल्यूडब्ल्यूई में इन दिनों रॉयल रंबल का बुखार सिर चढ़कर बोल रहा है. इसे लेकर रेसलर्स में जमकर उत्साह मचा हुआ है. इससे पहले केविन ऑवन्स और जोनाथन फटू के बीच चल रही फाइट में जूते की एंट्री तब हुई, जब दोनों रेसलर्स रिंग के बाहर थे. केविन ने कमेंटेटर्स के साथ बैठे रिंग अनाउंसर माइक रोम के पैर का जूता निकाल कर जोनाथन की पिटाई शुरू कर दी. बेचारा अनाउंसर अपने जूतों के अचानक निकल जाने से हक्का-बक्का रह गया. इसी फाइट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
[ad_2]
Source link