Headlines

Gautam Gambhir Manoj Tiwary Controversy in KKR: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का मनोज तिवारी के साथ विवाद खूब वायरल हुआ था

[ad_1]

Last Updated:

Gautam Gambhir Controversy: भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर हाल के दिनों में कई तरह की विवादित चर्चे हुए हैं. ऐसा पहली बार नहीं है जब गंभीर को लेकर मामला सामने आया हो. इस कारण एक होनहार क्रिकेटर के करियर की बलि भी चढ़ गई थी.

कॉलर पकड़ा, मां-बहन की गाली दी… गौतम गंभीर ने जब अपनी ही टीम के खिलाड़ी को धमकाया थागौतम गंभीर और मनोज तिवारी

नई दिल्ली: हाल के दिनों में टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर सीनियर प्लेयर्स के साथ मनमुटाव को लेकर चर्चा में रहे हैं. खास तौर से विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ सबंधों के कारण गंभीर फैंस के निशाने पर आ गए. हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं जब गौतम गंभीर का किसी खिलाड़ी के साथ विवाद में नाम आया हो. एक खिलाड़ी के तौर भी गंभीर के कई ऐसे किस्से हैं जो खूब सुर्खियों में रहे.

ऐसा ही एक मामला पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी का है. गंभीर और मनोज तिवारी दोनों एक साथ आईपीएल में केकेआर और टीम इंडिया के लिए खेले, लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों के रिश्ते में बहुत ही खटास रही, जिसके बारे में मनोज तिवारी में खुलकर मीडिया में बताया भी. सिर्फ इतना ही नहीं, मनोज तिवारी ने तो गंभीर पर यहां तक आरोप लगाया कि उन्हीं की वजह से उनका करियर समय से पहले खत्म हो गया.

क्या था गौतम गंभीर और मनोज तिवारी का विवाद

मनोज तिवारी और गौतम गंभीर के बीच कड़वाहट की शुरुआत आईपीएल में हुई थी. दोनों केकेआर के लिए खेलते थे और गंभीर टीम के कप्तान थे. मनोज तिवारी ने अपने एक इंटरव्यू में गंभीर के साथ खराब रिश्ते को लेकर खुलकर बताया. मनोज ने कहा कि उन्हें केकेआर में जानबूझ कर निशाना बनाया गया. मनोज का मानना था कि गंभीर उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद बैटिंग ऑर्डर में नीचे भेजते थे.

मनोज तिवारी ने गंभीर के साथ हुई लड़ाई की ऐसी ही एक घटना के बारे में याद करते हुए बताया था कि ईडन गार्डन्स में मैच के बाद गंभीर ने उन्हें धमकी दी थी और कहा था कि उन्हें कभी नहीं खिलाएंगे. दोनों के बीच मामाल इतना बढ़ गया था कि उस समय टीम के बॉलिंग कोच रहे वसीम अकरम को बीच-बचाव करना पड़ा. इस दौरान गंभीर ने मनोज तिवारी का कॉलर तक पकड़ लिया था. गंभीर के साथ हुई लड़ाई के कारण ही मनोज तिवारी का केकेआर के लिए करियर समय से पहले खत्म हो गया और फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम से रिलीज कर दिया था.

क्या था गंभीर-मनोज तिवारी का रणजी ट्रॉफी विवाद

सिर्फ केकेआर ही नहीं रणजी ट्रॉफी में भी गौतम गंभीर और मनोज तिवारी के बीच हुए बवाल ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी. ये घटना साल 2015 की है जब दिल्ली और बंगाल के बीच फिरोजशाह कोटला में मैच खेला जा रहा था. गौतम गंभीर मनोज तिवारी से इतना गुस्सा हो गए थे कि उन्हें गालियां देने लगे और मारने तक की धमीक दे डाली थी.

दरअसल हुआ ये था कि मनोज तिवारी बल्लेबाजी कर रहे थे. बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने कैप पहना था. मनोज को जब पता चला कि बॉलिंग तेज गेंदबाज करेगा तो उन्होंने डगआउट से हेलमेट मंगाया. गंभीर इसी बात से नाराज हो गए. गंभीर को लगा कि मनोज तिवारी जानबूझ कर समय बर्बाद कर रहे हैं. फिर क्या था, स्लिप में खड़े गंभीर ने मनोज पर तंज कसना शुरू कर दिया. दोनों के बीच बहस बढ़ गई. गंभीर ने मनोज तिवारी को मारने की धमकी तक दे दी थी. मामला को बढ़ते देख फिर अंपायर को बीच में आना पड़ा था. गंभीर के साथ इन विवादों के कारण ही मनोज तिवारी का आईपीएल और टीम इंडिया में समय से पहले करियर खत्म हो गया.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

कॉलर पकड़ा, मां-बहन की गाली दी… गौतम गंभीर ने जब अपनी ही टीम के खिलाड़ी को धमकाया था

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *