Headlines

general knowledge news youngest mother in the world lina medina 5 year old girl give birth peru do you know trending – क्या आप जानते हैं, खिलौने खेलने की उम्र में मां बन गई थी ये 5 साल की लड़की? बच्चे के बाप का नहीं चला पता!

[ad_1]

Last Updated:

पेरू (Peru) की लीना मेडिना (Lina Medina) 5 साल की उम्र (5 year old girl give birth) में एक बच्चे की मां बन गई थीं. उनकी कहानी आज भी लोगों को हिलाकर रख देती है.

दुनिया की सबसे कम उम्र की मां का नाम लीना मेडिना है जो सिर्फ 5 साल की उम्र में मां गई थी. लीना का जन्म 27 सितंबर 1933 को पेरू में हुआ था.

जब लीना 5 साल की थी तो उसका पेट बहुत ज्यादा फूलने लगा. डॉक्टरों को ऐसा लगा कि लीना के पेट में बड़ा ट्यूमर है जो बढ़ रहा है. उसके माता-पिता और डॉक्टर्स सच जानकर चौंक गए.

जब जांच हुई तो पता चला कि बच्ची के गर्भ में एक बच्चा पल रहा है. इस खबर को सुनकर मेडिकल जगत में भी खलबली मच गई. डॉक्टर्स को भी नहीं समझ आ रहा था कि ये कैसे हो सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

तब मालूम चला कि बच्ची को प्रीकोशियस प्यूबर्टी (Precocious Puberty) नाम की एक कंडीशन है जिसके तहत पीरियड्स जल्दी आने लगते हैं. बच्ची के भी पीरयड 4 साल की उम्र में शुरू हो गए थे.

लीना ने 14 मई 1939 को अपने बच्चे को जन्म दिया था. लीना खुद बहुत छोटी थी, इस वजह से लेबर पेन सहन नहीं कर सकती थी. डॉक्टरों को मजबूरी में बच्चे की डिलीवरी ऑपरेशन कर के करनी पड़ी थी. जन्म के वक्त बच्चा पूरी तरह स्वस्थ था, उसका वजन 2 किलो के करीब था.

जाहिर है कि ये रेप का मामला था और बच्चे के बाप का पता जिंदगी भर नहीं लग पाया. लीना के पिता को अनाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था लेकिन कोई पुख्ता सबूत न होने की वजह से रिहा कर दिया गया था.

लीना के बेटे की मौत 1979 में हड्डी से जुड़ी एक बीमारी की वजह से हो गई थी. लीना अपने बच्चे को अपना छोटा भाई मानती थी.

उसने 1972 में शादी भी की थी और अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था. 2002 की रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार वो अपने पति के साथ अमेरिका में रहने लगी थी. हालांकि, किसी रिपोर्ट में ये जानकारी नहीं दी हुई है कि लीना की मौत कब हुई.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeajab-gajab

क्या आप जानते हैं, खिलौने खेलने की उम्र में मां बन गई थी ये 5 साल की लड़की?

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *