Headlines

Google AI security features Scam Detection Enhanced Phone Number Verification for safety online- जानें कौन सा कंटेंट है असली और कौन सा AI-जनरेटेड? गूगल के नई पहल से अब आपका फोन और फाइनेंशियल ऐप सेफ

[ad_1]

आज के डिजिटल समय में हर कोई ऑनलाइन फ्रॉड, स्कैम और साइबर खतरों का शिकार हो सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए Google ने अपनी नई AI सुरक्षा पहल शुरू की है. कंपनी कहती है कि वह AI का इस्तेमाल यूज़र्स को ऑनलाइन नुकसान से बचाने, फाइनेंसियल और अन्य ऐप्स की सुरक्षा बढ़ाने और निष्पक्ष और भरोसेमंद AI मॉडल बनाने में कर रही है. भारत जैसे बड़े डिजिटल मार्केट में यह कदम और भी ज़रूरी है. नए फीचर्स जैसे Scam Detection, SynthID और Enhanced Phone Number Verification से यूज़र्स को ऑनलाइन सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी.

रियल-टाइम कॉल स्कैम डिटेक्शन- Google ने Pixel फोन के लिए नया फीचर Scam Detection पेश किया है. ये फीचर कॉल के दौरान तुरंत पहचानता है कि कोई कॉल स्कैम है या नहीं. ये पूरी तरह फोन पर ही काम करता है, यानी Google को ऑडियो या कॉल की कोई जानकारी नहीं भेजी जाती. यह फीचर डिफॉल्ट रूप से बंद रहता है और यूज़र को इसे ऑन करना पड़ता है. यह सिर्फ अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स पर काम करता है और संभावित स्कैम होने पर कॉल में ‘बीप’ बजाता है.

फाइनेंशियल ऐप्स की सुरक्षा- Google अब भारत में Google Pay, PayTM और Navi जैसी ऐप्स के साथ मिलकर स्क्रीन शेयरिंग स्कैम को रोकने का काम कर रहा है.

अब अगर कोई यूज़र कॉल पर अनजान नंबर के साथ स्क्रीन शेयर करते समय इन ऐप्स को खोलेगा, तो फोन उसे तुरंत चेतावनी देगा. एक टैप में कॉल और स्क्रीन शेयरिंग बंद की जा सकती है, जिससे फ्रॉड होने का खतरा कम हो जाता है.

इसके अलावा, Google Play Protect ने भारत में 115 मिलियन से ज्यादा साइड-लोडेड ऐप्स को ब्लॉक किया है जो फ्रॉड के लिए इस्तेमाल हो सकते थे. Google Pay भी हफ्ते में 1 मिलियन से ज्यादा चेतावनी दिखाता है, जिससे यूज़र्स के लेन-देन सुरक्षित रहते हैं.

सिस्टम-लेवल सुरक्षा: ePNV
Google ने Enhanced Phone Number Verification (ePNV) फीचर भी पेश किया है. यह पुराने SMS OTP की जगह लेता है और SIM बेस्ड सेफ वेरिफिकेशन करता है. इसका मतलब है कि साइन-इन की सुरक्षा अब पहले से और मजबूत हो गई है.

SynthID और AI-जनरेटेड कंटेंट की पहचान
गूगल अब अपने SynthID Detector और API को कुछ चुनिंदा पार्टनर्स को दे रहा है. SynthID टेक्नोलॉजी AI-जनरेटेड इमेज और कंटेंट की पहचान करने में मदद करती है. इससे डिजिटल मीडिया और ऑनलाइन कंटेंट की विश्वसनीयता बढ़ती है और यूज़र्स को पता चलता है कि कौन सा कंटेंट असली है और कौन सा AI से बनाया गया है.

Google की ये नई AI पहल दिखाती है कि AI सिर्फ नई तकनीक बनाने के लिए नहीं, बल्कि यूज़र्स की सुरक्षा और ऑनलाइन विश्वास बनाए रखने के लिए भी जरूरी है. भारत जैसे बड़े डिजिटल मार्केट में Scam Detection, SynthID और ePNV जैसी तकनीकें लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर खतरों से बचाने में मदद करेंगी.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *