Headlines

Google Android XR event on 8 December new smart glasses headsets expected inbuilt gemini- Gemini AI के साथ Android XR का नया एक्सपीरिएंस देने के लिए तैयार है गूगल, 8 दिसंबर को है इवेंट, हेडसेट पर होगा फोकस

[ad_1]

गूगल अगले हफ्ते The Android Show का एक खास एडिशन आयोजित करने जा रहा है, जिसमें कंपनी अपने नए Android XR प्लेटफॉर्म पर फोकस करेगी. कंपनी ने एक छोटा टीज़र वीडियो और अपनी वेबसाइट पर एक स्पेशल लैंडिंग पेज भी जारी किया है, जिससे साफ पता चलता है कि इस इवेंट में Google अपने XR (Extended Reality) तकनीक से जुड़े नए फीचर्स दिखाने वाला है. यह घोषणा ऐसे समय आई है जब कुछ हफ्ते पहले ही Samsung ने अपना Galaxy XR हेडसेट लॉन्च किया था.

Android XR पर होगा मेन फोकस
गूगल ने बताया कि The Android Show का नया एपिसोड 8 दिसंबर को सुबह 10 बजे PT पर आयोजित होगा, जिसका भारत में समय रात 11:30 बजे है. इवेंट की टैगलाइन है. ‘exciting XR updates are coming in,’ जो इशारा करता है कि कंपनी XR से जुड़े बड़े अपग्रेड्स दिखाने जा रही है.

कंपनी ने कहा है, ‘ग्लासेस से लेकर हेडसेट तक’, यानी Google स्मार्ट ग्लासेस और हेडसेट्स से जुड़े नए टूल्स, फीचर्स और डेवलपर सपोर्ट की पेशकश करेगी.

टीज़र वीडियो में दो Android बॉट दिखते हैं, एक Galaxy XR हेडसेट पहने हुए और दूसरा संभवत, Google के आने वाले XR स्मार्ट ग्लासेस पहने हुए. इसका मतलब है कि इवेंट में गूगल स्मार्ट ग्लासेस और हेडसेट्स दोनों प्लेटफॉर्म्स की झलक दिखा सकता है.

Samsung के साथ साझेदारी और नए डिवाइस
इवेंट पेज पर Samsung Galaxy XR हेडसेट की फोटो भी है, जिससे पता चलता है कि गूगल और Samsung XR टेक्नोलॉजी पर मिलकर काम कर रहे हैं. Galaxy XR हेडसेट को पिछले महीने USD 1,799 (लगभग ₹1,58,000) की कीमत पर लॉन्च किया गया था.

Google ने हाल ही में अपने Android XR स्मार्ट ग्लासेस के प्रोटोटाइप भी दिखाए थे. इन ग्लासेस में कैमरा, माइक, इन-लेंस डिस्प्ले और स्पीकर्स शामिल हैं. Google Samsung, Magic Leap, Gentle Monster और Warby Parker जैसी कंपनियों के साथ मिलकर स्मार्ट ग्लासेस बना रहा है. अब देखना ये है कि भारत में ये कब आता है और कीमत कितनी होती है.

ये शो Android Developers के YouTube चैनल पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा. Google ने अपनी वेबसाइट android.कॉम पर एक काउंटडाउन पेज भी बनाया है, जहां लोग नोटिफिकेशन के लिए साइन अप कर सकते हैं. इस पेज पर एक लाइन खास ध्यान खींचती है, जिससे पता चलता है कि Android XR में Google’s Gemini AI का इंटीग्रेशन भी दिखाया जाएगा.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *