Headlines

Ground Report: क्या महाकुंभ से घर वापस लौटेंगी वायरल गर्ल मोनालिसा? दादा ने बताई ये वजह! कहा…

[ad_1]

Agency:News18 Madhya Pradesh

Last Updated:

Maha kumbh 2025 Viral Girl : प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष बेचने गई 16 वर्षीय मोनालिसा भोसले अपनी नीली-भूरी आंखों और सादगी भरी मुस्कान के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. भीड़ के कारण वह व्यापार नहीं कर…और पढ़ें

X

मोनालिसा.

मोनालिसा.

खरगोन. प्रयागराज महाकुम्भ में रूद्राक्ष और मालाएं बेचने गई मध्य प्रदेश की मोनालिसा भोसले इन दिनों खूब चर्चाओं में हैं. अपनी सुंदर आंखों और सादगी भरी मुस्कान की वजह से वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. घर से बाहर निकलते ही लोगों की भीड़ सेल्फी लेने और वीडियो बनाने के लिए मोनालिसा को घेर लेते हैं. तो वहीं, पिछले 3 दिनों से सोशल मीडिया पर मोनालिसा के घर लौटने की खबरें भी समाने आ रही हैं. इसी की पड़ताल के लिए लोकल 18 की टीम मोनालिसा के घर पहुंची और उनके दादा से बात की.

बता दें कि, बंजारा समुदाय की 16 वर्षीय मोनालिसा के पिता का नाम जयसिंह है. दो भाई और एक बहन भी हैं. सभी मोनालिसा से छोटे हैं. रुद्राक्ष और मालाएं बेचना उनका पैतृक व्यवसाय है. पूरा समाज विभिन्न पर्यटन और धार्मिक क्षेत्रों में दुकान लगाकर या घूम-घूम कर मालाएं बेचते हैं. मोनालिसा का परिवार कई वर्षों से महेश्वर में ही निवास कर रहा है. वह महेश्वर के ऐतिहासिक किले पर मालाएं बेचते हैं.

दूसरी बार महाकुंभ गई हैं मोनालिसा
लोकल 18 से खास बातचीत में मोनालिसा के दादा लक्ष्मण भोसले बताते है कि, उनके कबीले के 100 से ज्यादा सदस्य महाकुंभ गए हैं. मोनालिसा भी अपने माता-पिता, भाई-बहन ओर दादी के साथ मालाएं बेचने गई है. हालांकि, इसके पहले भी वह करीब 5 साल की उम्र महाकुंभ जा चुकी है. लेकिन, वहां लोग उसे मालाएं बेचने नहीं दे रहे हैं. जहां जाती है पीछे पड़ जाते हैं. जिससे वह बहुत ज्यादा परेशान है. हालांकि, वायरल होने की बात पर दादा लक्ष्मण कहते है कि, बहुत खुश है. भगवान से कामना करते है उसे एक अच्छा मुकाम हासिल हो.

फिल्मी सितारे भी मोनालिसा की आंखों के दीवाने
मोनालिसा को सादगी से रहना ज्यादा पसंद है. उसे कभी गुस्सा नहीं आता. हमेशा चेहरे पर मुस्कान रहती है. इसके अलावा उसकी नीली भूरी आंखे हर किसी को आकर्षित करती है. लोगों का मानना है कि मोनालिसा की आंखें दुनिया में सबसे सुंदर है. हालांकि, मोनालिसा के छोटे भाई की आंखें भी उसी की तरह है. महेश्वर में फिल्मों की शूटिंग के दौरान कई अभिनेता भी उससे मिल चुके हैं. उसकी आंखों की तारीफ कर चुके हैं. एक फिल्म में छोटा सा रोल भी निभाया है. लॉकडाउन के पहले उसने महेश्वर किला परिसर में मालाओं की दुकान लगाना शुरू की थी. महाकुंभ में वायरल होने के बाद महेश्वर के लोग भी घर आकर बधाई दे रहे है.

महाकुम्भ खत्म होने पर लौटेंगे महेश्वर
महेश्वर लौटने की बात पर दादा लक्ष्मण ने कहां अभी तो वह अपने परिवार के साथ महाकुंभ में ही है. घर आने की बात झूठ है. वहीं, हमने वीडियो कॉल से मोनालिसा के पिता जयसिंह ओर भाई से दादा की बात भी कराई. उन्होंने हमें बताया कि, महाकुंभ खत्म होने के बाद ही वापस लौटेंगे. फिलहाल, मोनालिसा को बाहर कम ही जाने देते हैं. लोगों की भीड़ की वजह से व्यापार भी नहीं कर पा रहे हैं. जयसिंह ने कहां कि ज्यादा परेशानी हुई तो जल्दी भी लौट सकते हैं, आयेंगे तो सबसे पहले native 18 को बताएंगे. वहीं, दादा ने सलाह दी कि कोई वीडियो बनाने आए तो उसे माला खरीदने के लिए कहें तभी वीडियो बनवाएं.

homeajab-gajab

क्या महाकुंभ से घर वापस लौटेंगी वायरल गर्ल मोनालिसा? दादा ने बताई ये वजह! कहा

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *