Headlines

Guru-Chela Jokes: चेले ने गुरु से पूछा एक सवाल, बीवी से जुड़ा था मामला, बाबा ने तोड़ दिए सारे अरमान!

[ad_1]

आज के समय में लोगों की लाइफ की सबसे बड़ी समस्या बन गई है स्ट्रेस. सब परेशान है. बीवी पति से परेशान है. पड़ौसी पड़ोसन से परेशान है. सभी सिर्फ अपने स्ट्रेस को दूर करना चाहते हैं. अगर आप स्ट्रेस फ्री जीना चाहते हैं तो उसका सिर्फ एक सॉल्यूशन है, हंसते रहिये. इसके लिए सोशल मीडिया से अच्छा क्या जरिया हो सकता है. यहां आपको एक से एक मजेदार किस्से और वीडियोज मिल जायेंगे.

हालांकि, मन को हल्का करने के लिए आज भी पुराने जमाने का तरीका कारगर साबित होता है. पहले मैगजीन्स में जोक्स सेक्शन जरूर होता था. इन्हें पढ़ने के बाद लोगों को काफी अच्छा लगता था. लेकिन अब तो आपको अपने मोबाइल में ही जोक्स मिल जायेंगे. आज हम आपको गुरु और चेले के बीच के मजेदार किस्से बताने जा रहे हैं. इन्हें पढ़ने के बाद आपका सारा स्ट्रेस छू हो जाएगा.

1. एक गुरु और चेला समंदर के किनारे टहल रहे थे. वहां उन्होंने एक बोर्ड देखा जिस पर लिखा था– “डूबते हुए को बचाने वाले को 500 रुपये का इनाम दिया जाएगा.” बोर्ड पढ़ते ही गुरु को एक आईडिया आया. उसने चेले से कहा, “मैं समंदर में कूद जाता हूं और मदद के लिए चिल्लाता हूं… तुम मुझे बचा लेना. जो 500 रुपये मिलेंगे उसमें से 100 तुझे दूंगा, ठीक है?” चेला बोला- केवल 100? 50% करिये ना? गुरु: 100 रुपये से एक पैसा ज्यादा नहीं दूंगा. आईडिया मेरा है कि तेरा? चुपचाप जैसा मैं कहता हूं वैसा करो.

इतना कहकर गुरू समंदर में कूद कर मदद के लिए चिल्लाने लगा. चेला आराम से बैठकर देखता रहा. उसे बैठे देखकर गुरू बोला, “अब आता क्यों नहीं मुझे बचाने? मुझे सचमुच तैरना नहीं आता.” ये सुनकर चेला बोला- गुरू जी आपने बोर्ड ध्यान से नहीं पढ़ा. नीचे लिखा है – “लाश निकालने वाले को 5000 रुपये का इनाम दिया जाएगा.”

2. शिष्य- गुरुजी, ऐसी पत्नी को क्या कहते हैं जो गोरी हो, लंबी हो, सुन्दर हो, होशियार हो, पति को समझती हो और कभी झगड़ा नहीं करती हो ?
गुरुजी- उसे मन का वहम कहते हैं बेटा… मन का वहम.

3. चेला- बाबा, मेरे दाहिने हाथ में खुजलाहट है.
बाबा- वत्स, लक्ष्मी आने वाली है.
चेला- दाएं पैर में भी खुजलाहट है.
बाबा- यात्रा योग बन रहा है.
चेला- पेट पर भी खुजलाहट है.
बाबा- उत्तम भोजन की प्राप्ति होने वाली है.
चेला- गर्दन पर भी खुजलाहट है।
बाबा- दूर हट, तुझे खुजली की बीमारी है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *