Headlines

Hardik Pandya Statement: ‘फर्क नहीं पड़ता कि…’ अपने धांसू कमबैक पर हार्दिक का सीना चौड़ा, प्लेयर ऑफ द मैच बनकर दहाड़े

[ad_1]

Last Updated:

Hardik Pandya Statement: चोटिल होने के चलते लंबे समय बाद टीम इंडिया की जर्सी में खेलने उतरे हार्दिक पंड्या ने शानदार प्रदर्शन किया. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में 59 रन की नाबाद पारी खेलने के बाद उन्होंने एक विकेट भी चटकाया. इस मैच विनिंग प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हार्दिक पांड्या क्या चाहता है, बल्कि इससे फर्क पड़ता है कि भारत क्या चाहता है.’

अपने धांसू कमबैक पर हार्दिक का सीना चौड़ा, प्लेयर ऑफ द मैच बनकर दहाड़ेहार्दिक पंड्या बने प्लेयर ऑफ द मैच.

नई दिल्ली. कटक में खेले गए पहले टी20 मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका पर 101 रन की प्रचंड जीत दर्ज की. इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे हार्दिक पांड्या, जिन्होंने लड़खड़ाई टीम इंडिया की पारी को न सिर्फ संभाला, बल्कि 175 रन के मैच विनिंग टोटल तक पहुंचाया. उनकी इस पारी ने ही टीम की जीत की नींव रखी. ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए हार्दिक पंड्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. चोट के बाद कमबैक करते हुए पहले मैच में इस तरह के प्रदर्शन से हार्दिक काफी खुश हैं. मैच के बाद पंड्या ने बताया कि वह हमेशा खुद से आगे देश को रखते हैं. उन्होंने मौके मिलने पर अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है.

हार्दिक पंड्या श्रीलंका के खिलाफ सितंबर में एशिया कप 2025 के मुकाबले के दौरान चोटिल हुए थे, जिसके बाद वह कुछ समय तक क्रिकेट मैदान से दूर रहे. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद जब पंड्या को साउथ अफ्रीका के विरुद्ध टी20 सीरीज के लिए चुना गया, तो उन्होंने खुद की फिटनेस को साबित किया.

हार्दिक पंड्या बने प्लेयर ऑफ द मैच.

पंड्या ने खेली तूफानी पारी
पंड्या ने इस मुकाबले में 28 गेंदों का सामना करते हुए 4 छक्कों और 6 चौकों के साथ 59 रन की नाबाद पारी खेली. इसके बाद गेंदबाजी में 2 ओवर फेंकते हुए महज 16 रन देकर 1 विकेट निकाला. ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ खिताब जीतने के बाद पंड्या ने कहा, “मुझे अपने शॉट्स पर भरोसा करना था. यहां आपको थोड़ा साहस दिखाना पड़ता. यह ज्यादा ताकत लगाने का मैच नहीं था, बल्कि इसमें टाइमिंग पर ध्यान देने की जरूरत थी. मैं अपनी बल्लेबाजी से बहुत संतुष्ट था. पिछले 6-7 महीने फिटनेस के लिहाज से मेरे लिए बेहद शानदार रहे हैं. पिछले 50 दिनों में अपने प्रियजनों से दूर रहकर, एनसीए में समय बिताकर, हर पहलू पर काम करना, और जब मैदान में आकर उसका परिणाम दिखता है तो वह बहुत संतोष देता है.”

उन्होंने कहा, “जब आपको नतीजे मिलते हैं तो यह बहुत अच्छा लगता है. एक क्रिकेटर के तौर पर, मुझे नहीं लगता कि मैं कभी भी अपने रोल को लेकर नखरे करता हूं. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हार्दिक पांड्या क्या चाहता है, बल्कि इससे फर्क पड़ता है कि भारत क्या चाहता है. जब भी मुझे मौके मिलते हैं, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं. इस बीच कुछ दिन अच्छे होते हैं, कुछ अच्छे नहीं होते, लेकिन माइंडसेट हमेशा मेरी मदद करता है. अपने पूरे करियर में, मैंने अपनी टीम को सबसे पहले और देश को सबसे पहले रखने की कोशिश की है, चाहे मैं किसी भी टीम के लिए खेला.”

कटक में टीम इंडिया ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 175 रन बनाए. इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 12.3 ओवरों में महज 74 रन पर सिमट गई.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

अपने धांसू कमबैक पर हार्दिक का सीना चौड़ा, प्लेयर ऑफ द मैच बनकर दहाड़े

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *