Headlines

Hari Hara Veera Mallu से बॉबी देओल का फर्स्ट लुक आउट, फैंस को पसंद आया रील औरंगजेब, वायरल हुई फोटो

[ad_1]

Last Updated:

बॉबी देओल एनिमल में विलेन बनकर पहले ही लोगों को इंप्रेस कर चुके हैं और अब उनका नई फिल्म से लुक रिवील हुआ है. हाल ही में पवन कल्याण की अपकमिंग फिल्म हरि हर वीरा मल्लू से बॉबी देओल का पहला लुक आया है जिसमें वे औ…और पढ़ें

Hari Hara Veera Mallu से बॉबी देओल का फर्स्ट लुक आइउ, वायरल हुई फोटो

नई फिल्म में फिर विलेन बॉबी देओल

नई दिल्लीः बॉबी देओल भले ही अब सिल्वर स्क्रीन पर लीड रोल में न दिखते हों लेकिन अब वे विलेन बनकर खूब वाहवाही लूट रहे हैं. अभिनेता इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए दिन व जान से कड़ी मेहनत कर रहे हैं और हाल ही में उनकी नई फिल्म का एक पोस्टर रिवील हुआ है. वे टॉलीवुड सुपरस्टार-राजनेता पवन कल्याण की मुख्य भूमिका वाली पीरियड फिल्म हरि हर वीरा मल्लू में विलेन के रोल में एक बार फिर नजर आने वाले हैं. हाल ही में निर्माताओं ने सोमवार को बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल का लुक जारी किया. उनका नया लुक 27 जनवरी को 56वे जन्मदिन के मौके पर रिवील हुआ है. बता दें कि बॉबी आगामी पीरियड एक्शन ड्रामा में मुगल बादशाह औरंगजेब की भूमिका निभा रहे हैं और उनका ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है जिसे देख फिल्म के लिए उनकी एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

वहीं दूसरी ओर पवन कल्याण की फिल्म से बॉबी देओल का पहला लुक सामने आते ही, कुछ नेटिजंस ने इसकी तुलना अपकमिंग बॉलीवुड ऐतिहासिक फिल्म छावा में औरंगजेब के रूप में अक्षय खन्ना के लुक से की, जिसमें विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं और रश्मिका मंदाना महारानी येसुबाई की भूमिका में हैं. बता दें कि हरी हर वीरा मल्लू: भाग 1 तलवार बनाम आत्मा, जिसे ज्योति कृष्णा और कृष जगरलामुदी द्वारा निर्देशित किया गया है, जिसमें निधि अग्रवाल मुख्य महिला भूमिका में हैं.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *