Headlines

Harmanpreet Kaur receives honour at Mullanpur Cricket Stadium: मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में हरमनप्रीत कौर के नाम पर स्टैंड

[ad_1]

Last Updated:

Harmanpreet Kaur stand: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और दिग्गज युवराज सिंह को सम्मानित किया गया. भारत-साउथ अफ्रीका के बीच यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम खेला गया.

मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में हरमनप्रीत और युवराज के नाम पर बना स्टैंडहरमनप्रीत कौर और युवराज सिंह के नाम पर बना स्टैंड

न्यू चंडीगढ़: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया. मैच शुरू होने से पहले मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पूर्व भारतीय दिग्गज युवराज सिंह को सम्मानित किया गया.

स्टेडियम में हरमनप्रीत और युवराज के नाम पर स्टैंड का उद्घाटन किया गया. इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के अलावा पंजाब क्रिकेट के अधिकारी भी मौजूद थे. पंजाब क्रिकेट के लिए प्रतिनिधित्व करने वाले इन दोनों दिग्गजों के लिए स्टेडियम में उनके नाम पर स्टैंड बनना एक बड़ा सम्मान है.

मुल्लांपुर में पहला मेंस टी20 इंटरनेशन मैच

बता दें कि मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार मेंस टी20 इंटरनेशनल मैच का आयोजन किया जा रहा है. इससे पहले यहां एक भी मेंस इंटरनेशनल मैच नहीं खेला गया था. भारत में ये सबसे नए वेन्यू में से एक हैं. आईपीएल 2025 में यहां मुकाबले जरूर खेले गए थे. आईपीएल में ये मैदान पंजाब किंग्स का घरेलू वेन्यू है. मुल्लांपुर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, ऐसे में यहां हाई स्कोरिंग मैच की संभावना ज्यादा रहती है.

सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है भारतीय क्रिकेट टीम

वहीं भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पांच टी20 मैचों की सीरीज की बात करें तो मेजबान टीम ने 1-0 की बढ़त बना रखी है. सीरीज का पहला मैच कटक में खेला गया था. इस मैच मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका को सिर्फ 74 रन पर समेट कर दमदार जीत हासिल की थ, जिसकी वजह भारत ने 1-0 की बढ़त बनाई थी.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में हरमनप्रीत और युवराज के नाम पर बना स्टैंड

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *