[ad_1]
Last Updated:
Harshit Rana Bowling: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने कमाल की गेंदबाजी की. अर्शदीप सिंह के साथ नई गेंद से हर्षित राणा ने साउथ अफ्रीकी टीम की कमर तोड़ दी. मैच में हर्षित ने 2 विकेट अपने नाम किए, जिससे साउथ अफ्रीका 117 रन बनाकर सिमट गई.
हर्षित राणा ने तीसरे टी20 में लिए 2 विकेटनई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में टीम इंडिया के लिए हर्षित राणा ने कमाल की गेंदबाजी की. हर्षित ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. हालांकि, अंतिम के 2 ओवर में हर्षित थोड़े महंगे जरूर रहे, लेकिन नई गेंद से उन्होंने पहले ही ओवर में साउथ अफ्रीका पर कहर बरपाने का काम किया. यही कारण है कि साउथ अफ्रीका की टीम धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी20 मैच में 20 ओवर में 117 रन बनाकर सिमट गई.
बता दें कि हर्षित राणा को तीसरे टी20 में जसप्रीत बुमराह की जगह खेलने का मौका मिला था. बुमराह निजी कारणों का हवाला देकर बीच सीरीज में वापस अपने घर लौट गए हैं. ऐसे में गौतम गंभीर ने हर्षित राणा पर दांव लगाया और टीम इंडिया को उसके बाद जीत भी मिली. वहीं अगर अब बुमराह नहीं आते हैं तो उम्मीद है कि हर्षित ही बचे हुए दोनों मैचों में उनकी जगह मैदान पर उतरेंगे.
अर्शदीप सिंह ने भी किया कमाल
हर्षित राणा के अलावा गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने भी कमाल का खेल दिखाया. हर्षित राणा ने 4 ओवर में सिर्फ 13 रन खर्चे और 2 विकेट अपने नाम किए. अर्शदीप सिंह को उनकी इस दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. अर्शदीप सिंह ने भी टीम इंडिया के लिए पारी के अपने पहले ही ओवर में विकेट लेकर दमदार शुरुआत की थी.
साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी रही फ्लॉप
भारत के खिलाफ तीसरे टी20 में साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही. टीम के लिए कप्तान एडेन मार्करम के अलावा और कोई भी खिलाड़ी मैदान पर नहीं टिक पाए. मार्करम एक अकेले बल्लेबाज थे जिन्होंने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना करते हुए 61 रन बनाए, जिसके कारण मेहमान टीम किसी तरह 117 रन तक पहुंच पाई. इसके जवाब में टीम इंडिया ने 15.5 ओवर में ही 120 रन बना मैच को जीता और सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
[ad_2]
Source link