Headlines

Hera Pheri 3: ये बाबू राव का स्टाइल है! क्या श्याम-राजू की जोड़ी के साथ एक बार फिर होगी हेरा-फेरी?…देखें!

[ad_1]

Last Updated:

‘हेरा फेरी 3’ की वापसी की खबर फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल एक बार फिर अपनी आइकॉनिक भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने कंफर्म किया है कि वे फिल्म का त…और पढ़ें

Hera Pheri 3: ये बाबू राव का स्टाइल है! क्या श्याम-राजू की जोड़ी करेगी वापसी!

बाबू राव के स्टाइल की वापसी…(फोटो साभार-imdb)

हाइलाइट्स

  • ‘हेरा फेरी 3’ में अक्षय, सुनील, परेश फिर साथ नजर आएंगे.
  • फिल्म की शूटिंग 2025 में शुरू होगी.
  • फिल्म का नाम ‘हेरा फेरी 3’ या ‘फिर थोड़ी हेरा फेरी’ हो सकता है.

नई दिल्ली . अगर आप ‘हेरा फेरी’ के फैन हैं, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है! ‘हेरा फेरी 3’ की चर्चा काफी समय से चल रही थी और अब ये फिल्म बनने की ओर बढ़ रही है. इस बार फिल्म में क्या होगा, आइए जानते हैं! ‘हेरा फेरी’ के पहले दो पार्ट्स 2000 और 2006 में रिलीज हुए थे. इन फिल्मों में अक्षय कुमार (राजू), सुनील शेट्टी (श्याम), और परेश रावल (बाबू राव) के किरदारों को लोगों ने खूब पसंद किया. इन दोनों फिल्मों ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है और अब तीसरी फिल्म की चर्चा शुरू हो चुकी है. पहले तो कहा जा रहा था कि अक्षय कुमार इस बार फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे, लेकिन अब वो भी वापस आ रहे हैं!

गुरुवार, 30 जनवरी को अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम और एक्स (Twitter) पर डायरेक्टर प्रियदर्शन को जन्मदिन की बधाई दी. अक्षय और प्रियदर्शन इस वक्त ‘भूत बंगला’ नाम की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. अक्षय ने प्रियदर्शन के लिए एक शानदार पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने फिल्म के सेट पर बिताए गए मस्ती भरे समय का जिक्र किया. प्रियदर्शन ने अक्षय के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘मैं ‘हेरा फेरी 3′ करने को तैयार हूं, क्या तुम तैयार हो?’ और इस पोस्ट में उन्होंने सुनील शेट्टी और परेश रावल को भी टैग किया. जवाब में अक्षय ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘चलिए फिर, थोड़ी और हेरा फेरी करते हैं!’

दूसरे एक्टर्स का रिएक्शन

प्रियदर्शन के पोस्ट पर परेश रावल और सुनील शेट्टी ने भी अपनी खुशी जताई. परेश रावल ने लिखा, ‘प्रिय प्रियन जी, धन्यवाद कि आप फिर से हेरा फेरी की कस्टडी लेकर आ रहे हैं. दुनिया को फिर से खुशियों से भर दीजिए! वहीं, सुनील शेट्टी ने भी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, ‘हेरा फेरी और पूछ पूछ!!! चलो फिर से इसे करते हैं.’



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *