[ad_1]
वेडिंग सीजन ऑन है. सोशल मीडिया पर शादी के कई मजेदार पल वायरल हो रहे हैं. वैसे भी शादियां तो हंसी-मजाक का ही मोमेंट होता है. लोग जमकर एन्जॉय करते हैं. इस दौरान जहां कुछ रिश्तेदार वेडिंग को मजेदार बना देते हैं तो कुछ हो हंगामा करके माहौल खराब तक कर देते हैं.
सोशल मीडिया पर वेडिंग से जुड़े कई मजेदार जोक्स भी शेयर होते रहते हैं. इसमें ससुर-दामाद, सास-बहु से लेकर देवर भाभी और जीजा-साली जोक्स भी शामिल है. आज हम आपको ऐसे ही कुकब मजेदार जोक्स सुनने जा रहे हैं. इन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.
1. पप्पू: यार, मैं जो भी काम शुरू करता हूं, मेरी बीवी बीच में आ जाती है.
गप्पू: सुन, तू ट्रक चलाने का काम शुरू कर. देख शायद किस्मत हुई तो इस बार भी बीवी बीच में आकर तेरी किस्मत खोल देगी.
2. चिंटू: शादीशुदा मर्द और शादीशुदा औरत में क्या फर्क होता है?
मिंटू: शादीशुदा लड़की के गले में मंगलसूत्र लटका होता है और शादीशुदा लड़के का मुंह लटका होता है. यही सबसे बड़ा अंतर है.
3. एक बार आलू की शादी पत्तागोभी से हो गई.
दोनों ने सुहागरात मनाई.
अगली सुबह बैगन ने पूछा- और आलू भाई, कैसी रही रात?
आलू: क्या बताऊं, घूंघट उठाते उठाते ही सुबह हो गई.
4. बीवी: एजी, आज मैंने सपना देखा कि आप मेरे लिए हीरे का हार लेकर आए हैं.
पति: एक काम करो, फिर से सो जाओ और हार पहन लो. मेरा दिमाग खराब मत करो.
5. पति (फोन पर पत्नी से) – तुम बहुत प्यारी हो…!
पत्नी – थैंक्स…!
पति- तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो…!
पत्नी- थैंक्यू सो मच… और बताओ क्या कर रहे हो
पति- खाली बैठा था, सोचा मजाक ही कर लूं…!
पत्नी आओ बेलन लेकर इंतजार कर रही हूं.
6. पति- सुनो मुझे अलादीन का चिराग मिला है.
पत्नी- वाह आपने उससे क्या मांगा?
पति- मैंने कहा कि वह तुम्हारे दिमाग को 10 गुना और बढ़ा दे.
पत्नी- तो क्या उसने ऐसा कर दिया?
पति- वह हंसने लगा और बोला शून्य को किसी से भी गुणा कर दो वह शून्य ही रहता है.
अलादीन और पति दोनों गायब हैं.
7. पत्नी- सुनो जी सोमवार को बाजार जायेंगे.
मंगल को होटल प्रोग्राम,
बुध को घूमने जाएंगे.
गुरुवार रेस्टोरेंट,
शुक्रवार मूवी देखेंगे,
शनिवार को पिकनिक..
पति- जरूर…और रविवार को मंदिर जाएंगे.
पत्नी-क्यों ?
पति- कटोरा लेकर भीख मांगने.
[ad_2]
Source link