[ad_1]
Last Updated:
Hobart Hurricanes win WBBL 2025-26 Title: वूमेंस बिग बैश लीग (WBBL) 2025-26 में होबार्ट हरिकेंस ने पहली बार खिताबी जीत हासिल की. हरिकेंस का फाइनल मुकाबला पर्थ स्कॉर्चर्स के साथ. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लो स्कोरिंग रहा, जिसमें हरिकेंस की टीम ने बाजी मारते हुए ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया.
हॉबर्ट हरिकेंस ने पहली बार जीता WBBL का खिताबनई दिल्ली: होबार्ट हरिकेंस की टीम ने फाइनल में दमदार खेल दिखाते हुए पर्थ स्कॉर्चर्स को हराकर वूमेंस बिग बैश लीग (WBBL) 2025-26 का खिताब अपने नाम किया. हरिकेंस की महिला टीम पहली बार टूर्नामेंट की चैंपियन बनी है. होबार्ट और पर्थ के बीच ये फाइनल मुकाबला बेलरिव ओवल में खेला गया. मुकाबले में पर्थ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 137 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में होबार्ट ने 15 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 141 रन बनाए और मैच को अपने नाम कर लिया.
खिताबी मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करने उतरी होबार्ट के लिए लीजेल ली ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. लीजेल ने टीम के लिए 44 गेंद में शानदार 77 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. इसके अलावा नेट साइवर-ब्रंट ने 27 गेंदों में 35 रनों की अहम पारी खेली. वहीं लीजेल के साथ पारी की शुरुआत करने आईं डैनी वायट-हॉज ने 16 रनों का योगदान दिया. वहीं होबार्ट के लिए निकोल कैरी 6 रन बनाकर नाबाद रहीं.
कैसी थी पर्थ स्कॉर्चर्स की बल्लेबाजी
होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ फाइनल मुकाबले में पर्थ के बल्लेबाजी की बात करें तो वह बुरी तरह से फ्लॉप रही. पर्थ ने सिर्फ 36 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया था. इसके बाद टीम ने लगातार अंतराल पर अपने विकेट गंवाए. पर्थ की तरफ से बल्लेबाजी में कैप्टन सोफी डिवाइन और बेथ मूनी ने दो ऐसे प्लेयर रहीं, जिन्होंने कुछ समय के लिए क्रीज पर डटकर खेलने की कोशिश की. सोफी डिवाइन पर्थ के लिए 29 गेंद में 34 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 सिक्स और 2 फोर शामिल रहा.
इसके अलावा पारी की शुरुआत करने उतरी बेथ मूनी ने 26 गेंद में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 33 रनों का योगदान दिया. वहीं पेज स्कोलफील्ड ने 27 रनों की भागीदारी दी. इस तरह पर्थ की टीम बल्लेबाजी में बुरी तरह संघर्ष करती हुई दिखीं. गेंदबाजी में होबार्ट की तरफ से लिंसे स्मिथ और हीथर ग्राहम ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा लॉरेन स्मिथ ने भी 1 विकेट झटके.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
[ad_2]
Source link