[ad_1]
Agency:News18 Madhya Pradesh
Last Updated:
MP tenth Board Exam Tips: MP 10वीं बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी विषय से डरने वाले छात्रों के लिए शिक्षक ने सरल और प्रभावी रणनीतियाँ हैं. इसको फॉलो करके अच्छे मार्कस हासिल कर सकते हैं.
Tips
MP tenth Board Exam. फरवरी में एमपी बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं होने वाली हैं. इस वजह से बच्चों में असली परीक्षा को लेकर डर बना हुआ है. खासकर उन बच्चों में जो अंग्रेजी विषय से डरते हैं. लेकिन, शिक्षक की इन टिप्स से कमजोर बच्चे भी अंग्रेजी में अच्छे अंक ला सकते हैं. कम समय में अंग्रेजी विषय में पास होने की क्या रणनीति है, जानें यहां.
शासकीय मॉडल स्कूल गौरिहार के प्राचार्य और अंग्रेजी शिक्षक प्रेमनारायण पाल ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि हम बच्चों के दिमाग में यह बिठाते हैं कि अंग्रेजी विषय से आसान कोई विषय नहीं है. अंग्रेजी ही ऐसा विषय है, जिसमें आप कुछ भी याद न करें तो भी पास हो सकते हैं.
22 अंक यहीं से मिल जाते हैं 9वीं और 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय में जितने भी पैसेज हैं, उन्हें सॉल्व कर लेना चाहिए. इसके बाद नोट मेकिंग आती है. लेसन की पोएम से भी एक-एक सेट आता है. इस तरीके से 22 अंक तो यहीं से मिल जाते हैं। इन 22 अंकों के लिए छात्रों को कुछ भी याद करने की जरूरत नहीं है.
लेसन के सिर्फ इतने प्रश्न ही याद कर लें प्रत्येक लेसन से 2 प्रश्न याद कर लें और फिर आगे बढ़ जाएं। भले ही दूसरे लेसन से 1 ही प्रश्न याद करें. इस तरह हर लेसन पर पहुंचना है. इस तरीके से बच्चे अंग्रेजी के सभी लेसन पढ़ लेंगे और कम से कम 20 प्रश्न तो याद कर ही लेंगे। इस तरह कमजोर बच्चे भी पास हो जाएंगे.
10 नंबर की ग्रामर आसानी से याद कर सकते हैं बच्चों को 10 नंबर की ग्रामर पर जरूर ध्यान देना चाहिए। फिल इन द ब्लैंक्स, मॉडल्स, आर्टिकल, डू एज डायरेक्टेड, क्लॉज आते हैं. बच्चे इतना कर लेंगे तो आसानी से पास हो जाएंगे. शिक्षक प्रेमनारायण बताते हैं कि बच्चे रटकर बिल्कुल याद न करें। मैं तो क्लास में बच्चों से यही कहता हूं कि प्रश्नों को 4 बार पढ़ें और उत्तर को 1 बार पढ़ें.
Chhatarpur,Madhya Pradesh
January 23, 2025, 10:52 IST
[ad_2]
Source link