[ad_1]
Last Updated:
Google ने Nano Banana Pro लॉन्च किया है जिसमें 2K-4K इमेज, एडवांस एडिटिंग, कैमरा एंगल बदलने और Google Search इंटीग्रेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं. जानिए इसका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है.
Nano Banana Pro एडवांस है.आजकल AI इमेज एडिटिंग का ट्रेंड काफी बढ़ गया है और Google ने इस ट्रेंड को एक नया मोड़ दे दिया है. पहले Nano Banana नाम का AI टूल आया था, जिसने 500 मिलियन से ज्यादा इमेज क्रिएट और एडिट करके खूब पॉपुलर हुआ. भारत में तो इसके रेट्रो लुक वाले फोटो खूब वायरल हुए थे. अब Google इसी टूल का अपग्रेडेड वर्ज़न लेकर आया है- Nano Banana Pro, जो और भी ज्यादा पावरफुल और स्मार्ट है.
Nano Banana Pro अपने पुराने वर्ज़न से काफी एडवांस हो चुका है. अब आप इस टूल से 2K और 4K रेज़ोलूशन वाली हाई-क्वालिटी इमेज बना सकते हैं. इसमें प्रोफेशनल लेवल की एडिटिंग सुविधाएं मिलती हैं जैसे कैमरा एंगल बदलना,फोकस शिफ्ट करना, कलर ग्रेडिंग करना. अब तक ये फीचर्स सिर्फ बड़ी एडिटिंग ऐप्स में मिलते थे, लेकिन Google ने इन्हें AI के साथ और आसान बना दिया है.
प्रोफेशनल काम के लिए भी परफेक्ट
Nano Banana Pro अब सिर्फ मज़ेदार फोटो बनाने वाला टूल नहीं रहा. यह अब इतना सक्षम हो गया है कि प्रोफेशनल भी इससे पोस्टर, टेक्स्ट-रिच ग्राफिक और सोशल मीडिया विजुअल बना सकते हैं. यानी Canva जैसे प्लेटफॉर्म की तरह यह भी एक दमदार क्रिएटिव टूल बन चुका है.
Google Search का स्मार्ट दिमाग भी शामिल
नई बात यह है कि Nano Banana Pro अब Google Search की लाइव जानकारी का इस्तेमाल करके ग्राफिक्स और प्रेजेंटेशन जैसे कंटेंट भी तैयार कर सकता है. इससे आपको और ज्यादा रियल और अपडेटेड विजुअल मिलते हैं.
इसके अलावा आप 6 अलग-अलग फोटोज़ को एक साथ जोड़कर एक नई इमेज भी बना सकते हैं, जो छात्रों और प्रोजेक्ट वर्क के लिए बेहद काम की चीज है.
Nano Banana Pro को ऐसे इस्तेमाल करें
- Google ने इसे Gemini 3 अपडेट के साथ ही उपलब्ध करा दिया है. मोबाइल पर इसे इस्तेमाल करने का तरीका-
- Gemini ऐप खोलें
- ‘Thinking’ सेक्शन में जाएं.
- Nano Banana Pro चुनें
- एक सैंपल इमेज बनकर सामने आ जाएगी
इसके अलावा यह NotebookLM, Google Workspace, Search AI Mode, Gemini Pro और Ultra सब्सक्राइबर्स, और Flow AI वीडियो टूल में भी उपलब्ध है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
[ad_2]
Source link