[ad_1]
अलीगढ़: अक्सर देखा जाता है कि कई पति लड़ाई-झगड़े के बाद अपनी पत्नी को घर से निकाल देते हैं और फिर मायके से उन्हें वापस लाने भी नहीं जाते, लेकिन उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. यहां एक पति अपनी पत्नी को वापस ले जाने के लिए अपनी सास के पैर पकड़कर गुहार लगाता नजर आ रहा है.
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक महिला को अपने साथ वापस ले जाने के लिए पति महिला थाने पहुंचा. वह पत्नी को अपने साथ ले जाने की बात करने लगा, लेकिन पत्नी की मां ने अपनी बेटी को उसके साथ भेजने से इनकार कर दिया. इस पर पति अपनी सास के पैरों में गिर गया और गिड़गिड़ाकर पत्नी को वापस भेजने की गुहार लगाने लगा. हालांकि, रोते-बिलखते दामाद पर सास को जरा भी दया नहीं आई और वह उसे वहीं छोड़कर वहां से चली गईं. किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मां के साथ पत्नी ने पहुंची थी महिला थाना
खबरों के अनुसार, पति की शिकायत को लेकर महिला अपनी मां के साथ अलीगढ़ के महिला थाने पहुंची थी. कुछ देर बाद पति भी वहां पहुंच गया. महिला थाने में पति-पत्नी के बीच बातचीत हुई, लेकिन महिला की मां ने अपनी बेटी को दोबारा ससुराल भेजने से साफ इनकार कर दिया. इस पर दामाद ने अपनी सास के पैर पकड़ लिए और रोता रहा.
पति ने कहा, “मेरी मैया, रहम करो… अपनी बेटी को समझाओ, मेरे साथ भेज दो.” लेकिन पत्नी की मां ने उसकी एक न सुनी और उसे धक्का देकर वहां से चली गईं. पति महिला पुलिसकर्मियों के सामने भी हाथ जोड़कर गुहार लगाता रहा और बोला, “मैडम, मुझे मेरी बीवी से मिला दीजिए.”
पति ने लगाया पत्नी पर ये आरोप
बताया जा रहा है कि हाथ जोड़कर गुहार लगा रहे युवक का नाम संजय है. उसकी शादी गोंडा क्षेत्र के पिंजरी गांव की एक युवती से हुई है. संजय का कहना है कि उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें उसका आठ साल का बेटा दिव्यांग है. पति का आरोप है कि पत्नी उससे बेटे के इलाज के नाम पर पैसे तो लेती थी, लेकिन उसका इलाज नहीं कराती थी.
सुनवाई के लिए तारीख तय
पीड़ित पति ने यह भी बताया कि पत्नी ने अपने घरवालों से झूठ कहा कि वह घर खर्च के लिए पैसे नहीं देता. इसके बाद पत्नी के घरवालों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और कई बार उसके साथ मारपीट भी की. संजय का आरोप है कि पत्नी ने एक बार अपने घरवालों को बुलाकर उसकी पिटाई करवाई और फिर गहने लेकर फरार हो गई. धमकियों के डर से वह अब तक चुप था. फिलहाल, दोनों दंपती को 14 तारीख को एक बार फिर महिला थाने में बुलाया गया है, जहां मामले का फैसला किया जाएगा.
[ad_2]
Source link