Headlines

‘ICC इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की तरह है…’ क्यों भड़के इयान चैपल, किस चीज की मांग की?

[ad_1]

Last Updated:

पूर्व क्रिकेटर इयान चैपल ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) को एक ‘‘इवेंट मैनेजमेंट कंपनी’ करार दिया है. उन्होंने कहा है कि दो स्तरीय टेस्ट प्रणाली काफी पहले ही लागू हो जानी चाहिए थी.

'ICC इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की तरह है...' क्यों भड़के इयान चैपल?

क्यों भड़के इयान चैपल.

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल (Ian Chappell) ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) को एक ‘‘इवेंट मैनेजमेंट कंपनी’ करार दिया है. चैपल का यह भी मानना है कि टेस्ट क्रिकेट के लिए एक व्यवहार्य दो-स्तरीय प्रणाली (छोटी और बड़ी टीमें अलग अलग खेलें) अब तक लागू कर देनी चाहिए.

चैपल ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो में अपने कॉलम में लिखा, ‘‘द्विस्तरीय टेस्ट प्रणाली के विषय पर वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाजी चैंपियन माइकल होल्डिंग ने कहा है कि अपनी सभी गलतियों के बावजूद फीफा कम से कम फुटबॉल का संचालन तो करता है. आईसीसी को भी क्रिकेट का संचालन करना चाहिए. इससे एक समस्या जुड़ी है. आईसीसी क्रिकेट का संचालन नहीं करती है.”

उन्होंने कहा, ‘‘भारत क्रिकेट की आय में लगभग 70 प्रतिशत का योगदान देता है और आईसीसी में उसकी मजबूत उपस्थिति इस योगदान के कारण है. यह एक जटिल मुद्दा है जिसका क्रिकेट को कोई समाधान नहीं मिला है. दो स्तरीय टेस्ट प्रणाली काफी पहले ही लागू हो जानी चाहिए थी क्योंकि कुछ टीमें ही पांच दिवसीय प्रारूप में खेलेने में सक्षम है.”

चैपल ने इसके साथ ही कहा कि अफगानिस्तान और आयरलैंड जैसे देशों को टेस्ट दर्जा नहीं दिया जाना चाहिए था लेकिन यह कदम उठाया गया. उन्होंने कहा, ‘‘ उनका टेस्ट दर्जा देने से आईसीसी ने महत्वपूर्ण मसलों पर उनके वोट मिलते हैं (इसलिए यह फैसला किया गया). इसलिए आईसीसी को एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के रूप में माना जाता है.’’

homecricket

‘ICC इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की तरह है…’ क्यों भड़के इयान चैपल?

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *