[ad_1]
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
चैंपियंस ट्रॉफी के बीच एक तरफ जहां बड़े-बड़े क्रिकेटर ट्रॉफी जीतने की कवायद में लगे हुए हैं. तो वहीं दूसरी और क्रिकेट प्रेमियों में भी गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसका फायदा स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को मिल र…और पढ़ें
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का जलवा (फोटो- ICC/X
हाइलाइट्स
- चैंपियंस ट्रॉफी से मेरठ के स्पोर्ट्स मार्केट को 30% डिमांड बढ़ी.
- मेरठ के बैट्स की क्वालिटी और फिनिशिंग पर खास ध्यान दिया जाता है.
- राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मेरठ के बैट्स का उपयोग करते हैं.
मेरठ: पाकिस्तान और दुबई में इन दिनों चैंपियंस ट्रॉफी के मैच हो रहे हैं. टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर धमाकेदार शुरुआत की है. मैच भले ही भारत से दूर हो रहे हों. लेकिन इसका फायदा मेरठ को हो रहा है. दरअसल यहां के बने बैट से दुनिया भर के स्टारर्स जलवा दिखा रहे हैं. लिहाजा देश से लेकर विदेश तक यहां बनने वाले बैट की डिमांड बढ़ गई है. इस इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट के मुताबिक चैंपियंस ट्रॉफी के चलते डिमांड में 30 फीसदी तक का इजाफा हुआ है.
बता दें कि क्रांति धरा मेरठ स्पोर्ट्स मार्केट के तौर पर विश्व में अपनी एक विशेष पहचान रखता है. दरअसल यहां पर स्पोर्ट्स से संबंधित सामग्री को तैयार करने में क्वालिटी से लेकर फिनिशिंग में खास ध्यान रखा जाता है. इसलिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी खिलाड़ी भी मेरठ में बने बल्ले से खेलते हुए नजर आते हैं. जिसका नजारा आईसीसी क्रिकेट चैंपियनशिप 2025 में भी देखने को मिल रहा है. ऐसे में लोकल 18 की टीम द्वारा स्पोर्ट्स मार्केट के अध्यक्ष अनुज कुमार सिघल से खास बातचीत की.
जड़ी बूटी की तरह है चैंपियनशिप
सूरजकुंड स्पोर्ट्स गुड्स मार्केट के अध्यक्ष अनुज कुमार सिंघल ने लोकल 18 से खास बातचीत करते हुए बताया कि जब भी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है. उससे मेरठ स्पोर्ट्स मार्केट को काफी फायदा होता है. उन्होंने आगे कहा, ‘अभी इंग्लैंड दौरे से भी मेरठ से संबंधित स्पोर्ट्स सामग्री की काफी डिमांड देखने को मिली थी. ऐसे ही आईसीसी चैंपियनशिप भी जड़ी बूटी की तरह ही स्पोर्ट्स मार्केट के लिए सामने आई है’. उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप से भी क्रिकेट से संबंधित बैट्स, और बॉल की 30 से अधिक प्रतिशत डिमांड बढ़ गई है.
इसलिए पसंद करते हैं मेरठ के बल्ले
अनुज कुमार सिंघल बताते हैं कि मेरठ में क्रिकेट बैट की क्वालिटी पर विशेष फोकस रखा जाता है. उन्होंने बताया कि मेरठ में पॉपुलर, इंग्लिश विलो, कश्मीरी विलो से संबंधित बल्ले बड़ी संख्या में तैयार किए जाते हैं. जहां राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इंग्लिश विलो के बल्ले से खेलते हुए नजर आते हैं. वहीं घरेलू टूर्नामेंट के दौरान युवा पॉपुलर और कश्मीरी विलो के बल्ले से खेलते हुए नजर आते हैं. उन्होंने बताया कि देश आजाद होने के बाद रिफ्यूजी के द्वारा शुरू किया गया, यह काम आज मेरठ के लिए एक विशेष पहचान बन गया है. जिससे हजारों की संख्या में लोग रोजगार से सीधे जुड़े हुए हैं.
बताते चलें कि समय-समय पर यहां पर भारतीय और विदेशी खिलाड़ी आपको मेरठ की प्रतिष्ठित एसजी, एसएस कंपनी में क्रिकेट बैट खरीदते हुए भी दिखाई देंगे. जहां वह अपने अनुसार ही फिनिशिंग कराते हैं.
Meerut,Uttar Pradesh
February 25, 2025, 11:21 IST
[ad_2]
Source link