Headlines

ICC Rankings: बुमराह ने रचा इतिहास, बोलैंड ने 29 और रिकल्टन ने 56 स्थान की छलांग लगाई, पंत-बाबर-बवूमा…

[ad_1]

नई दिल्ली. जसप्रीत बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में 32 विकेट झटकने के बाद आईसीसी रैंकिंग में भी इतिहास रच दिया है. जस्सी ने आईसीसी की ताजा रैंकिंग में रिकॉर्ड 908 पॉइंट तक पहुंच गए हैं. बुमराह टेस्ट रैकिंग में इतने रेटिंग पॉइंट हासिल करने वाले पहले भारतीय हैं. उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है. ताजा रैंकिंग में बैटर्स में रियान रिकल्टन और बॉलर्स में स्कॉट बोलैंड को जबरदस्त फायदा हुआ है.

आईसीसी ने बुधवार को रैंकिंग जारी की. जसप्रीत बुमराह पहले की तरह नंबर-1 बने हुए हैं. वे पिछले सप्ताह 907 रेटिंग पॉइंट के साथ पहले नंबर पर थे. वे तब 907 रेटिंग पॉइंट हासिल करने वाले पहले भारतीय बने थे. उनसे पहले सबसे ज्यादा रेटिंग का रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन (904) के नाम था. ताजा रैंकिंग में पैट कमिंस और कैगिसो रबाडा को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है. कमिंस अब दूसरे और रबाडा तीसरे नंबर पर हैं. जोश हेजलवुड चौथे और मार्को यानसेन पांचवें नंबर पर हैं. भारत को हराने में अहम भूमिका निभाने वाले स्कॉट बोलैंड ने 29 स्थान की छलांग लगाई है. स्कॉट बोलैंड ने सीरीज में 21 विकेट झटके और इसकी बदौलत टॉप 10 में आ गए हैं. बोलैंड की ताजा रैंकिंग 9 है.

रूट पहले, यशस्वी तीसरे नंबर पर 
बैटर्स की रैंकिंग में ऋषभ पंत, बाबर आजम और तेम्बा बवूमा को फायदा हुआ है. सिडनी टेस्ट में 61 और 40 रन की पारी खेलने वाले ऋषभ पंत बैटर्स की रैंकिंग में नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं. भारतीय बैटर्स में सबसे बेहतरीन रैंकिंग यशस्वी जायसवाल की है. वे तीसरे नंबर पर हैं. इंग्लैंड के जो रूट पहले और हैरी ब्रूक दूसरे नंबर पर बने हुए हैं.

रिकल्टन ने लगाई 48 स्थान की छलांग
दक्षिण अफ्रीका के रियान रिकल्टन ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में 48 स्थान की छलांग लगाई है. इसके साथ ही वे 55वें नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक लगाया था. इसी मैच में शतक लगाने वाले तेम्बा बवूमा तीन स्थान के फायदे के साथ छठे नंबर पर पहुंच गए हैं, जो उनके करियर की बेस्ट रैंकिंग भी है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में फिफ्टी जमाने की बदौलत पाकिस्तान के बाबर आजम 17वें से 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं.

FIRST PUBLISHED : January 8, 2025, 16:26 IST

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *