Headlines

Imran adopted Sanatan Dharma become Hindui from Islam in Maha Kumbh 2025 At khndwa Madhya Pradesh

[ad_1]

Last Updated:

Khandwa News: खंडवा के इमरान ने मकर संक्रांति के मौके पर सनातन धर्म अपनाया. पहले वह इस्लाम धर्म में थे, लेकिन सनातन धर्म के प्रति गहरी आस्था और रुचि के कारण उन्होंने धर्म परिवर्तन किया.

X

नर्मदा

नर्मदा माई में नहाते ईश्वर

खंडवा. खंडवा इमरान पिता युसूफ निवासी नांदिया खेड़ा ने आज इश्वर बनकर महादेवगढ़ पर सनातन धर्म में प्रवेश किया. अभी कुछ दिनों पहले ही फिरोज ने राहुल बनकर भी महादेवगढ़ पर सनातन धर्म में प्रवेश किया था. उस प्रवेश को देखते हुए इमरान के मन में भी सनातन के प्रति, जोग जागृत भावना थी. उससे प्रेरित होकर आज मकर संक्रांति के अवसर पर खेड़ी घाट पर मां नर्मदा में स्नान करने के पश्चात महादेवगढ़ पर आकर महादेवगढ़ भक्तों के बीच में उपस्थित होकर सनातन धर्म में प्रवेश किया. पंडित हर्ष शर्मा द्वारा 10 विधि स्नान, मुंडन क्रिया, संपन्न करने के पश्चात प्रायश्चित हौंन करवा कर इमरान से ईश्वर नाम दिया गया. इसके पश्चात ईश्वर द्वारा महादेवगढ़ के भोलेनाथ का गौ माता दूध से अभिषेक कर सायं काल पूजन कर आरती की गई.

23 से 24 लोगों ने धर्म परिवर्तन कर हिन्दू समाज ने प्रवेश किया

. युवक ने हिंदू धर्म में वापसी करने को लेकर बताया कि उसके पूर्वज हिंदू थे और उसका रुझान भी सनातन धर्म की ओर अत्यधिक बढ़ गया था. धर्म और अध्यात्म से प्रभावित होकर उसने घर वापसी की और इस्लाम को त्यागकर सनातन हिंदू धर्म अपनाया.

महादेवगढ़ मंदिर में कई लोगो ने दर्शन कर अपना धर्म छोड़ा

. तो वहीं इमरान से ईश्वर बने इस युवक को लेकर महादेवगढ़ मंदिर के संरक्षक अशोक पालीवाल ने बताया कि इमरान पिछले कुछ समय से संपर्क में था और उसकी रुचि सनातन हिंदू धर्म में थी. कहीं ना कहीं उसके पूर्वज सनातन हिंदू थे, इसलिए उसने आज इस्लाम को त्यागकर हिंदू धर्म अपना लिया है और अब वह इमरान नहीं बल्कि ईश्वर के नाम से जाना जाएगा. इमरान ने इच्छा व्यक्त की थी कि वह 144 साल बाद बन रहे महाकुंभ के इस सुखद संयोग में ही सनातन धर्म में वापसी करेगा.

. जानकारी के लिए बता दे की सनातन के प्रति इमरान की सद्भावना और समर्पण काफी लंबे समय से थी. खेती किसानी करने वाले इमरान ने खंडवा के अति प्राचीन मंदिर महादेवगढ़ के संरक्षक अशोक पालीवाल से संपर्क कर सनातन धर्म अपने की इच्छा जैसे ही जताई. अशोक पालीवाल ने सनातन के प्रति उसके लगाव को देखकर उसके सनातन के प्रति भावना को टटोला और उससे इसका कारण जाना.

homemadhya-pradesh

इमरान के सीने में राम! सनातन धर्म को लेकर उठाया बड़ा कदम

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *