[ad_1]

नई दिल्ली. वाशिंगटन सुंदर ने नीतिश रेड्डी की शतकीय पारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह उन्हें मानसिक रूप से मजबूत खिलाड़ी के तौर पर जानते हैं जिनके जीवन का फलसफा अपना 120 प्रतिशत देना है, फिर चाहे वह मैदान पर हो या मैदान के बाहर. रेड्डी के नाबाद 105 रन और वाशिंगटन (50) के साथ आठवें विकेट के लिए उनकी 127 रन की साझेदारी से भारत एमसीजी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के तीसरे दिन नौ विकेट पर 358 रन के स्कोर पर पहुंच गया.
वाशिंगटन ने रेड्डी के शतक की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘एक अविश्वसनीय शतक. मेरा मतलब है कि इस शतक के बारे में बहुत लंबे समय तक बात की जाएगी और इसे याद रखा जाएगा. ‘बॉक्सिंग डे’ शतक, मुझे लगता है कि वह इसे हमेशा याद रखेंगे.’’
‘VIP कल्चर बंद हो…’ टीम इंडिया के लिए संजय मांजरेकर ने क्यों कहा ऐसा? रोहित पर साधा निशाना
वाशिंगटन ने दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, ‘‘एक बात तो पक्की है. वह मानसिक रूप से बहुत मजबूत है. मेरा मतलब है कि मैं उसे काफी वर्षों से जानता हूं. आज जिस तरह से उसने पारी खेली है, वह अद्भुत था. उसने सुनिश्चित किया कि वह खेल में उस चरण को चुनें जहां उसे लगता था कि वह कुछ बाउंड्री लगा सकता है. वह इस बात से अवगत था कि स्थिति हमारे लिए कब थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो जाती है.’’
उन्होंने कहा, ‘‘नीतिश के बारे में एक बात यह है कि चाहे वह मैदान पर हो या मैदान के बाहर, वह अपना 120 प्रतिशत देते हैं. यह जीवन के प्रति उनका दृष्टिकोण है, ऐसा नहीं है कि यह केवल क्रिकेट के प्रति है. मैंने उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान देखा है और साथ ही उनकी काम करने का तरीका भी काफी करीब से देखा है.”
Tags: India vs Australia, Washington Sundar
FIRST PUBLISHED : December 28, 2024, 16:40 IST
[ad_2]
Source link