[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा खुद को सिडनी टेस्ट से बाहर रख सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट से एक दिन पहले टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन से ये संकेत मिले हैं. 3 जनवरी से शुरू हो रहे इस मैच में भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव कर सकती है. कप्तान रोहित शर्मा के अलावा आकाश दीप भी इस मैच में शायद ही खेलते दिखें.
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के बाद 1-2 से पिछड़ रही है. सीरीज बराबर करने के लिए भारत को सिडनी टेस्ट जीतना जरूरी है. अगर भारत यह मैच जीत लेता है तो वह ना सिर्फ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास रखेगा, बल्कि डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने की अपनी उम्मीद भी जीवित रखेगा. रोहित शर्मा शायद इन्हीं उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए ऐसी मिसाल पेश कर सकते हैं, जो कम ही देखने को मिलती है. खबरें हैं कि खराब फॉर्म से गुजर रहे रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट में प्लेइंग इलेवन से बाहर रह सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो उनकी जगह 25 साल के शुभमन गिल को खेलने का मौका मिलेगा.
कैचिंग प्रैक्टिस में भी नहीं दिखे रोहित
भारतीय टीम ने मैच से एक दिन पहले गुरुवार को जब प्रैक्टिस की तो रोहित शर्मा ज्यादातर समय खिलाड़ियों से बात करते रहे. उन्हें शुरुआती अभ्यास सत्र में बिना बैट के देखा गया. स्लिप कैचिंग की प्रैक्टिस में उन्होंने हिस्सा नहीं लिया. इसी के चलते शुभमन गिल के प्लेइंग इलेवन में वापसी की संभावना बढ़ गई है.
आकाश दीप भी बैठेंगे बाहर
तेज गेंदबाज आकाश दीप भी सिडनी टेस्ट मैच में बेंच पर बैठे दिखाई देंगे. उनकी कमर में जकड़न है. कोच गौतम गंभीर ने इसकी पुष्टि की है. हालांकि गंभीर ने यह नहीं बताया कि आकाश दीप की जगह किस खिलाड़ी को मिलेगी. लेकिन माना जा रहा है कि भारत इस मैच में आकाश दीप की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को आजमा सकता है.
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.
Tags: India vs Australia, Rohit sharma, Shubman gill, Team india
FIRST PUBLISHED : January 2, 2025, 21:52 IST
[ad_2]
Source link