[ad_1]

नई दिल्ली. भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह बड़ा रिकॉर्ड बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. बुमराह ने इस सीरीज में अब तक 3 मैच में 21 विकेट लिए हैं. अगर वे अगले दो मैच में 7 विकेट और लेते हैं तो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पेसर बन जाएंगे. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अभी यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पेसर बेन हिल्फेनहॉस के नाम है. उन्होंने 2011-12 में खेली गई सीरीज में 27 विकेट झटके थे.
भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 1947-48 से खेली जा रही है. साल 1996 में इसे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी नाम दिया गया. तब से सीरीज के विजेता को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी दी जाती है. पिछले 10 साल से यह ट्रॉफी भारत के पास है. 1996 से अब तक खेली गई इस सीरीज में सबसे अधिक रन सचिन तेंदुलकर (3,262) ने बनाए हैं तो सबसे अधिक विकेट नाथन लायन (116) के नाम दर्ज हैं.
भज्जी का रिकॉर्ड भी खतरे में
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सबसे अधिक विकेट भले ही नाथन लायन के नाम है. इसी तरह इसके एक एडिशन में सबसे अधिक विकेट लेने का कारनामा हरभजन सिंह के नाम दर्ज है. उन्होंने 2001 में खेली गई सीरीज के तीन मैचों में 32 विकेट झटके थे. यह रिकॉर्ड 23 साल से बरकरार है. हरभजन के इस रिकॉर्ड को खतरा किसी ऑस्ट्रेलियन बॉलर से नहीं, बल्कि भारतीय से ही है. अगर जसप्रीत बुमराह 12 विकेट और ले लें तो हरभजन सिंह का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे.
एमसीजी में एक विकेट लेते ही बनाएंगे रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह मेलबर्न के एमसीजी ग्राउंड पर 15 विकेट ले चुके हैं. एमसीजी में अनिल कुंबले के नाम भी इतने ही विकेट हैं. बुमराह जैसे ही एक विकेट लेंगे, वे कुंबले को पीछे छोड़ एमसीजी में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे. जसप्रीत बुमराह इस सीरीज में औसतन हर टेस्ट में 7 विकेट ले रहे हैं. अगर बुमराह यह औसत बरकरार रखते हैं तो अपने विकेटों की संख्या 35 तक पहुंचा सकते हैं,
Tags: Border Gavaskar Trophy, Harbhajan singh, India vs Australia, Jasprit Bumrah
FIRST PUBLISHED : December 24, 2024, 14:25 IST
[ad_2]
Source link