[ad_1]
Last Updated:
IND vs BAN Champions Trophy: भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा मैच खेल जाएगा. गुरुवार को दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टकराएंगी. इस मुकाबले से पहले बांग्लादेश के कप्तान नजमुल …और पढ़ें
बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने कहा कि नाहिद राणा भारतीय टीम का काम तमाम कर सकते हैं.
हाइलाइट्स
- भारत- बांग्लादेश मैच गुरुवार को दोपहर 2:30 बजे से
- बांग्लादेशी कप्तान शंटो भारत को हराने के देख रहे सपने
- बांग्लादेश के पास अच्छे तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर हैं
नई दिल्ली. टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ करेगी. दोनों टीमें दुबई में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 20 फरवरी को भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 2:30 से भिड़ेंगी. इस मुकाबले को लेकर दोनों देशों के क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है. बांग्लादेश की टीम उलटफेर के लिए जानी जाती है. बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने कहा है कि उनके पास बेहतरीन तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर हैं. और वे चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मैच में भारत को हराने के लिए उन पर निर्भर करेंगे.
नजमुल हुसैन शंटो (Najmul Hossain Shanto) ने मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘भारत के खिलाफ कोई भी मौका बनाने के लिए हमें सभी विभागों में अच्छा खेलना होगा. भारत के खिलाफ हमारी अच्छी यादें हैं. अगर हम अपनी रणनीति पर अमल करते हैं तो हमारे पास अच्छा मौका होगा. हमारे पास कुछ अच्छे ऑलराउंडर हैं. हम उन पर निर्भर हैं. सभी टीम जीतने में सक्षम हैं. हमें मौकों का फायदा उठाना होगा. हम अधिक नहीं सोच रहे हैं, हमारे पास कुछ अच्छे तेज गेंदबाज हैं.’
PAK vs NZ Live Score Champions Trophy 2025: विल यंग शतक के नजदीक, लॉथम ने भी जमाए पैर
‘अगर राणा खेलते हैं तो वह काम कर देंगे’
शंटो ने कहा, ‘हमें (नाहिद) राणा जैसे तेज गेंदबाज की मौजूदगी की बहुत खुशी है. अगर वह खेलते हैं तो वह काम कर देंगे. हमारे पास स्पिन और तेज गेंदबाजों का अच्छा संतुलन है.’ 22 वर्षीय राणा ने अपने शुरुआती करियर में अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने बांग्लादेश के लिए छह टेस्ट मैच में 20 विकेट और तीन एकदिवसीय मैच में चार विकेट लिए हैं. भारत अपने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना खेलेगा जो पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण बाहर हो गए.
‘बल्लेबाजों को परिस्थितियों के साथ तेजी से तालमेल बैठाना होगा’
हालांकि शंटो ने कहा कि वे बुमराह या किसी अन्य व्यक्तिगत खिलाड़ी के बारे में नहीं सोच रहे हैं. दुबई ने अब तक 58 एकदिवसीय मुकाबलों की मेजबानी की है जिसमें पहली पारी का औसत स्कोर 218 रन रहा है और शंटो ने कहा कि उनके बल्लेबाजों को परिस्थितियों के साथ तेजी से तालमेल बैठाना होगा. बकौल शंटो, ‘बीपीएल (बांग्लादेश प्रीमियर लीग) में कुछ बल्लेबाजों ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की. हमें तालमेल बैठाने की जरूरत है. पाकिस्तान की तुलना में यह बहुत बड़े स्कोर वाला मैदान नहीं है.’ इस मुकाबले को जीतने वाली टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ जाएंगी.क्योंकि सभी टीमों को ग्रुप में 3 मैच खेलने हैं.दो मैच जीतकर टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर सकती है.
New Delhi,Delhi
February 19, 2025, 16:58 IST
[ad_2]
Source link