Headlines

IND VS ENG: जिससे रोहित हुए मशहूर उससे ही रहना चाहते है सूर्यकुमार दूर, मैदान पर एक चीज से डरता है टी-20 कप्तान

[ad_1]

Last Updated:

टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह स्टंप माइक से दूर रहते हैं, ताकि रोहित शर्मा की हरकतों की नकल नहीं कर पाएं. इसके अलावा सूर्या ने रोहित शर्मा से जुड़ी कई अनकहीं बातों पर प्रतिक्रिया भी दी. ब्रॉड…और पढ़ें

जिससे रोहित हुए मशहूर उससे ही रहना चाहते है सूर्यकुमार दूर, टी-20 कप्तान का डर

रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का स्टंप माइक कनेक्शन

नई दिल्ली. इन दिनों भारतीय क्रिकेट में मुंबई का दबदबा है वनडे के कप्तान रोहित शर्मा टी-20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव और टेस्ट के भावी कप्तान जसप्रीत बुमराह. ये सभी मुंबई इंडियंस से खेलते है और जब मौका मिलता है एक दूसरे की खिंचाई करने से भी परहेज नहीं करते.  इंग्लैंड के खिलाफ चल रही  टी-20 सीरीज के दौरान सूर्यकुमार को रोहित की खिंचाई को मौका मिला तो उन्होंने उसको भुनाने में देर नहीं किया.

रोहित शर्मा की बंदास बातें अक्सर स्टंप माइक पकड़ लेता है और इसीलिए उनकी मैदान पर खिलाड़ियों के साथ गुफ्तगू बहुत मशहूर हुई. इस इतर सूर्यकुमार यादव को स्टंप माइक से डर लगता है . ब्रॉडकास्टर क साथ एक इंटरव्यू में टी-20 कप्तान ने अपनी उलझन को बताया .सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह स्टंप माइक से दूर रहते हैं, ताकि रोहित शर्मा की हरकतों की नकल नहीं कर पाउं.

स्टंप माइक से सूर्यकुमार का 36 का ऑकड़ा 

दरअसल सूर्यकुमार यादव भारत-इंग्लैंड दूसरे टी20 मुकाबले से पहले ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कप्तान  ने कहा कि वो कोशिश करता हूं कि स्टंप माइक से दूर रहूं ताकि कोई मुझपर रोहित की नकल का आरोप ना लगा दे. स्टंप माइक पर रोहित के मशहूर गार्डन वाली बात पर सूर्या ने कहा कि उनकी टीम में कोई ऐसे घूमता नही तो मुझे ऐसा कहने की जरूरत नहीं पड़ती. सूर्या ने रोहित पर बात करते हुए कहा कि स्टंप माइक रोहित के लिए ही बना है और उसको उनके लिए ही रहने दे. वैसे रोहित और सूर्या की मजेदार बातें बी स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हुई है जिनमें वर्ल्ड कप 2024 के दौरान रोहित सूर्या से यह कहते हुए पकड़े गए कि “ऊपर देगा तो देता हूं ना” जिसका मतलब था कि अगर लियाम उनकी तरफ थोड़ा ऊपर गेंदबाजी करेंगे तो वह उन्हें छक्का मार देंगे। फिर अगली ही गेंद पर लियाम ने गेंद को थोड़ा ऊपर पिच किया और रोहित ने उस पर छक्का जड़ दिया। कुल मिलाकर दोनों मुंबई के कप्तानों की  स्टंप माइक की बातें सुनकर मजा आता है फिर वो चाहे जाने में हो या अंजाने में.

homecricket

जिससे रोहित हुए मशहूर उससे ही रहना चाहते है सूर्यकुमार दूर, टी-20 कप्तान का डर

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *