Headlines

Ind vs Eng: दूसरा टी20 जीतने उतरेगी टीम इंडिया, चेन्नई की पिच पर किसे होगा फायदा, क्या शमी को मिलेगा मौका?

[ad_1]

Agency:भाषा

Last Updated:

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को चेन्नई में होने वाले दूसरे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में पहले मैच का प्रदर्शन दोहरा कर विजय अभियान जारी रखने के उद्देश्य के साथ मैदान पर उतरेगी.

Ind vs Eng: दूसरा टी20 जीतने उतरेगा भारत, चेन्नई की पिच पर किसे होगा फायदा

दूसरा टी20 जीतने उतरेगी टीम इंडिया.

नई दिल्ली. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की फिटनेस को चल रही चिताओं के बीच भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को चेन्नई में होने वाले दूसरे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में पहले मैच का प्रदर्शन दोहरा कर विजय अभियान जारी रखने के उद्देश्य के साथ मैदान पर उतरेगी. भारत ने बुधवार को कोलकाता में पहला मैच सात क्रिकेट से जीत कर पांच मैच की सीरीज में शुरुआती बढ़त हासिल की थी.

भारतीय टीम निश्चित तौर पर शमी को मैदान पर उतारना चाहेगी लेकिन यह सब कुछ उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा. भारत को पहले मैच में इस तेज गेंदबाज की कमी नहीं खली थी. इस मैच में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन करके भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.

ईडन गार्डंस की पिच से तेज और स्पिन गेंदबाजों को पर्याप्त मदद मिल रही थी लेकिन चेपक स्टेडियम की पिच से स्पिनरों को और अधिक मदद मिलने की संभावना है. ऐसी परिस्थितियों में वरुण, उप कप्तान अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई का प्लेइंग XI में बने रहना तय है. इंग्लैंड की तरफ से अनुभवी स्पिनर आदिल रशीद और लियम लिविंगस्टोन भारतीय बल्लेबाजों के सामने चुनौती पेश करेंगे.

अभिषेक और सैमसन ने पहले मैच में भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी और यह दोनों एक बार फिर से उसे दोहराना चाहेंगे. पिछले छह मैच में तीन शतक बनाने वाले सैमसन लंबी पारी नहीं खेल पाए थे लेकिन अभिषेक ने 34 गेंद पर 79 रन की तूफानी पारी खेली थी. सैमसन यहां पहले मैच की भरपाई करना चाहेंगे. अभिषेक और सैमसन की सलामी जोड़ी को अगर अगले साल भारत में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपना दावा मजबूत रखना है तो उन्हें अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी.

homecricket

Ind vs Eng: दूसरा टी20 जीतने उतरेगा भारत, चेन्नई की पिच पर किसे होगा फायदा

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *