Headlines

IND VS ENG: बिना रन बनाए बाहर हुए रिंकु सिंह और नितिश रेड्डी, चोट के चक्रव्यूह में फंसे दो और खिलाड़ी

[ad_1]

Last Updated:

चोट के चक्रव्यूह मोें दो और भारतीय खिलाड़ी फंसते नजर आ रह है. भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच चेन्नई में खेला जाएगा. लेकिन टीम इंडिया को इस मैच से ठीक पहले करारा झटका लगा है. टीम के दो शानदार खि…और पढ़ें

बिना रन बनाए बाहर हुए रिंकु सिंह और नितिश रेड्डी, टी-20 टीम में दो बदलाव

टी-20 सीरीज में भी शुरु हुई टीम मैनेजमेंट की टेंशन, रिंकु-रेड्डी हुए बाहर

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट इस वक्त चोट के चक्रव्यूह में फंसती नजर आ रही है. बुमराह, शमी के बाद अब दो और खिलाड़ियों के चोटिल होने की खबर है. भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरे मुकाबले से ठीक पहले  मैच जो खबर आई उससे फैंस का दिल जरूर टूटा होगा. टी-20 फार्मेट के दो बड़े मैच विनर चेन्नई के मैदान पर नहीं उतर पाएंगे.

इसमें कोई शक नहीं कि सीरीज के दूसरे मुकाबले से ठीक पहले टीम इंडिया करारा झटका लगा है. टीम के दो शानदार खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर हो गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बताया कि रिंकू सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी टीम से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह शिवम दुबे और रमनदीप सिंह को मौका दिया गया है. दुबे-रमनदीप का अब तक अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है.

रिंकु-नितिश की चोट कितनी सीरियस ?

पहले मैच में एक भी गेंद ना खेल पाने वाले रिंकु सिंह और नितिश रेड्डी दोनों के अचानक अनफिट होने की खबर ने सबको सकते में डाल दिया जिसकी आधिकारिक पुष्टि बीसीसीआई के मेल से हुई . वेबसाइट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि रिंकू और नीतीश टीम इंडिया से बाहर हो गए हैं. रेड्डी प्रैक्टिस के दौरान शुक्रवार को चोटिल हो गए थे. वे पांच मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. नीतीश रेड्डी को बैंगलोर भेजा जाएगा. यहां मेडिकल टीम उनकी देखभाल करेगी. वहीं रिंकु सिंह के बारे में मेल में स्पष्ट लिखा है कि सिर्फ दूसरे और तीसरे मैच से वो बाहर है और चेन्नई मैच के बाद उन पर फैसला लिया जाएगा. नीतीश कुमार रेड्डी को साइड स्ट्रेन इंजरी हुई है, जबकि रिंकू सिंह को पीठ के निचले हिस्से में ऐंठन हुई है . टीम में शामिल किए गए शिवम दुबे ने आखिरी बार अगस्त 2024 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी। इसके बाद वह पीठ की चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में नहीं खेल पाए. शिवम दुबे ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के साथ क्रिकेट में वापसी की, जहां उन्होंने 5 पारियों में 179.76 की स्ट्राइक रेट से 151 रन बनाए और 9.31 की इकॉनमी से 3 विकेट लिए.

homecricket

बिना रन बनाए बाहर हुए रिंकु सिंह और नितिश रेड्डी, टी-20 टीम में दो बदलाव

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *