Headlines

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड की टीमें कोलकाता पहुंचीं… 22 से होगी टक्कर, 3 साल बाद कोलकाता में खेला जाएगा टी20 मैच

[ad_1]

Last Updated:

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड की टीमें पहले टी20 के लिए कोलकाता पहुंच गई हैं. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी शनिवार शाम खिलाड़ियों संग पहुंचे. सीरीज का पहला टी20 मैच 22 जनवरी को ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेला जाएगा.

भारत-इंग्लैंड की टीमें कोलकाता पहुंचीं... 22 को खेला जाएगा पहला टी20 मैच

भारत बनाम पहला टी20 मैच 22 जनवरी को कोलकाता में खेला जाएगा.

नई दिल्ली. मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया और इंग्लैंड की क्रिकेट टीमें पहले टी20 मैच के लिए कोलकाता पहुंच गई हैं. 5 मैचों की सीरीज का पहला टी20 बुधवार यानी 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेला जाएगा. कोलकाता में तीन साल बाद टी20 इंटरनेशनल मैच का आयोजन हो रहा है. टी20 में भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभालेंगे जबकि इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर होंगे.

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. एसए 20 खेलकर आये इंग्लैंड के हरफनमौला लियाम लिविंगस्टान सबसे पहले पहुंचे जो दक्षिण अफ्रीका से सीधे आये थे. जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम के बाकी सदस्य दुबई से शाम को यहां पहुंचे. टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने अपने शहरों से आए हैं. नीतीश श कुमार रेड्डी और रिंकू सिंह 4:30 पर पहुंचे. उसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा आए.

624 रन बनाकर की रिकॉर्ड साझेदारी… जब 3 दिन तक विकेट के लिए तरसे गेंदबाज, 2 बल्लेबाजों ने रचा इतिहास

फैमिली-वैमिली को लेकर सेक्रेटरी से डिस्कस करना है… रोहित-अगरकर की सीक्रेट चैट लीक, 20 सेकेंड का वीडियो हो रहा वायरल



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *