Headlines

IND vs ENG: मोहम्मद शमी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी से पहले उड़ाई पतंग, BCCI ने शेयर किया वीडियो

[ad_1]

Agency:News18India

Last Updated:

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो शेयर किया. जिसमें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पतंग उड़ाते हुए नजर आए. साथ ही शमी ने अपनी वापसी को लेकर भी बातें बताई.

शमी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी से पहले उड़ाई पतंग

शमी ने मैदान पर वापसी से पहले उड़ाई पतंग.

नई दिल्ली. मोहम्मद शमी इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे 5 मैचों की टी20 सीरीज के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे. सीरीज का पहला मैच आज यानि 22 जनवरी से खेला जाएगा. मैच शुरू से पहले बीसीसीआई ने शमी का वीडियो अपने सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया हैं. वीडियो में शमी पतंग के साथ दिखते हैं.  मोहम्मद शमी कहते हैं, “पतंग उड़ाए बहुत टाइम हो गया है. पंत उड़ाए हुए तो करीब 15 साल के आसपास हो गए. क्योंकि जब घर से निकले, उसके बाद पतंग उड़ाने को मिली नहीं. उसके बाद सिर्फ बॉल ही हाथ में आई है.’

इस वीडियो में शमी पतंग बनाने के साथ साथ अपनी  1 साल की जर्नी को भी बता रहे हैं. उन्होंने पतंग के बैलेंस को क्रिकेट से जोड़ा. अगर आप क्रीज पर सेट हुए तो रन बनाओगे और बॉलिंग में विकेट मिलेगी. लय जरूरी है. हर चीज का एक फ्लो होता है. शमी ने वीडियो में बॉलिंग और पतंग के बैलेंस पर बात करते हुए कहा, “जो भी है, लेकिन बॉलिंग के हिसाब से आपकी बॉडी, फिटनेस, स्किल, आपका माइंडसेट ये सब चीजें बहुत जरूरी हैं. ऐसे ही पतंग का भी बैसेंल होता है.”

शमी ने आगे कहा, “देखो, मांझा हो, बॉल हो या गाड़ी की ड्राइविंग हो… अगर आप मजबूत हैं और आपको खुद पर भरोसा है, तो मुझे नहीं लगता कि आपको कुछ फर्क नजर आएगा. आपको किसी भी काम को करने के लिए कॉन्फिडेंस होना चाहिए.”



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *