[ad_1]
Last Updated:
IND vs ENG 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन करने वाले यशस्वी जायसवाल को वनडे फॉर्मेट में डेब्यू करने का मौका मिल गया है. हर्षित राणा भी अपने वनडे क्रिकेट का आगाज कर रहे हैं. विराट कोहली प्लेइंग इलेवन से…और पढ़ें
यशस्वी जायसवाल को वनडे फॉर्मेट में डेब्यू करने का मौका मिल गया है.
हाइलाइट्स
- भारत-इंग्लैंड पहला वनडे मैच नागपुर में खेला जा रहा है.
- यशस्वी जायसवाल, हर्षित राणा को मिला वनडे में डेब्यू का मौका.
- विराट कोहली चोट की वजह से प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठे.
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन करने वाले यशस्वी जायसवाल को वनडे फॉर्मेट में डेब्यू करने का मौका मिल गया है. यशस्वी जायसवाल को टीम में विराट कोहली की जगह मिली है. किंग कोहली चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच नहीं खेल रहे हैं. हर्षित राणा भी अपने वनडे करियर का आगाज कर रहे हैं. भारत-इंग्लैंड पहला वनडे मैच नागपुर में खेला जा रहा है. यह 19 फरवरी से होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत और इंग्लैंड की आखिरी वनडे सीरीज भी है.
इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने पहले वनडे मैच में टॉस जीतकर बैटिंग चुनी. यह ऐसा फैसला था, जिसने रोहित शर्मा को जरा सा भी परेशान नहीं किया. उन्होंने बताया कि अगर वे टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी करना पसंद करते. बटलर ने टॉस जीतकर भारत को पहले बॉलिंग करने को ही कह दिया. इस तरह रोहित की इच्छा पूरी हो गई. पिच रिपोर्ट के मुताबिक नागपुर वनडे में खूब रन बन सकते हैं. यह पिच बैटर्स की मदद कर सकती है. दूसरी पारी में ओस गिरने का फायदा भी बैटर्स को मिलेगा.
रोहित शर्मा ने बताया कि इस मैच से यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा डेब्यू कर रहे हैं. विराट कोहली इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. उनके घुटने में कल शाम को चोट लग गई है. जहां तक इंग्लैंड की बात है तो उसने एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी थी. उसकी टी20 टीम और वनडे टीम में एक ही बड़ा अंतर दिखता है. वनडे टीम में जो रूट की वापसी हुई है, जो ना सिर्फ मिडिलऑर्डर की रीढ़ हैं, बल्कि अपनी ऑफ स्पिन से बॉलिंग अटैक को भी मजबूती देते हैं.
यशस्वी वनडे में डेब्यू करने से पहले 19 टेस्ट और 23 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. हर्षित राणा ने अब तक 2 टेस्ट और एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में कन्कशन डेब्यू किया था. यानी उन्हें शिवम दुबे के सिर में चोट लगने के बाद कन्कशन प्लेयर के तौर पर प्लेइंग इलेवन में जगह मिली थी.
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी.
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जॉस बटलर (कप्तान), बेन डकेट, फिल सॉल्ट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथल, लियाम लिविंगस्टन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और साकिब महमूद.
Delhi,Delhi,Delhi
February 06, 2025, 13:18 IST
[ad_2]
Source link