[ad_1]
Last Updated:
India vs England: पहले टी20 मैच के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा मोहम्मद शमी को लेकर थी कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका क्यों नहीं दिया गया. इसका जवाब अभिषेक शर्मा ने दिया.
शमी को प्लेइंग XI में क्यों नहीं रखा?
नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की. टीम इंडिया की ओर से ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 232 के स्ट्राइक रेट से रन ठोके थे. मैच के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा मोहम्मद शमी को लेकर थी कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका क्यों नहीं दिया गया. इसका जवाब अभिषेक शर्मा ने दिया.
मैच के बाद स्टार बल्लेबाज अभिषेक ने स्पष्ट किया कि अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को पिच की परिस्थितियों और टीम मैनेजमेंट की सलाह के कारण नहीं चुना गया. “मुझे लगता है कि यह टीम प्रबंधन का निर्णय है और उन्होंने इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इसे बेहतर विकल्प माना.” शमी के 14 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल मैदान पर होंगे, 23 जनवरी को खेलेंगे मैच, कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?
शमी जैसे गेंदबाज को न चुनना पिच को देखते हुए और तीन विशेषज्ञ स्पिनरों और एक मुख्य तेज गेंदबाज के साथ जाना गंभीर का प्लान था. शमी के 11 साल के इंटरनेशनल करियर को देखें तो उनका टी20 करियर उतना अच्छा नहीं रहा है. उन्होंने 23 मैचों में 24 विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनमी दर लगभग नौ रन प्रति ओवर है. शायद इसलिए गंभीर ने उन्हें टीम में नहीं रखा.
New Delhi,New Delhi,Delhi
January 23, 2025, 08:20 IST
[ad_2]
Source link