Headlines

IND vs ENG 1st T20: मोहम्मद शमी भारत की प्लेइंग इलेवन से बाहर… फिटनेस पर उठे सवाल

[ad_1]

Last Updated:

IND vs ENG 1st T20: मोहम्मद शमी का भारत के लिए मैच खेलने का इंतजार बढ़ गया है. शमी को इंग्लैंड के खिलाफ भारत की प्लेइंग में जगह नहीं दी गई है.

IND vs ENG: मोहम्मद शमी भारत की प्लेइंग इलेवन से बाहर... फिटनेस पर उठे सवाल

IND vs ENG 1st T20: मोहम्मद शमी को भारत की इलेवन में जगह नहीं दी गई है.

नई दिल्ली. मोहम्मद शमी का भारत के लिए मैच खेलने का इंतजार बढ़ गया है. मोहम्मद शमी को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच की भारतीय प्लेइंग में जगह नहीं दी गई है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कोलकाता में खेले जा रहे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. उनका यह फैसला बिलकुल भी चौंकाने वाला नहीं था क्योंकि ओस प्रभावित मैच में कोई भी कप्तान शायद यही फैसला लेता. लेकिन जब सूर्या ने प्लेइंग इलेवन बताई तो कई लोग हैरान रह गए.

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद बताया कि मोहम्मद शमी, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा और वॉशिंगटन सुंदर इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. ध्रुव, हर्षित और सुंदर के बारे में पहले से यही उम्मीद थी. इसलिए कोई हैरानी नहीं हुई. लेकिन प्लेइंग इलेवन में मोहम्मद शमी को ना देखकर क्रिकेटफैन हैरान रह गए.

मोहम्मद शमी ने भारत के लिए आखिरी मैच 23 नवंबर 2023 को खेला था. इसके बाद उन्होंने सर्जरी कराई और लंबे समय तक मैदान से दूर रहे. शमी ने पिछले साल नवंबर में रणजी ट्रॉफी से वापसी की. इसके बाद उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में भी हिस्सा लिया. फिटनेस रिपोर्ट सही आने के बाद ही उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया.

सूर्यकुमार यादव की ओर से मोहम्मद शमी को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने की कोई वजह नहीं बताई गई है. माना जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट शमी को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता और जितना संभव हो उतना रेस्ट देना चाहता है. इसीलिए उन्हें कोलकाता में खेले जा रहे भारत-इंग्लैंड टी20 मैच में भी शामिल नहीं किया गया है.

भारतीय प्लेइंग XI: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती.

इंग्लैंड की प्लेइंग XI: जॉस बटलर (कप्तान), बेन डकेट, फिल साल्ट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथल, लियाम लिविंगस्टन, जेमी ओवर्टन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड.

homecricket

IND vs ENG: मोहम्मद शमी भारत की प्लेइंग इलेवन से बाहर… फिटनेस पर उठे सवाल

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *