Headlines

Ind vs Eng: 28 जनवरी को तीसरा टी20 खेलने उतरेगा भारत, कहां होगा मैच? कैसा होगा मौसम का मिजाज

[ad_1]

Last Updated:

India vs England third T20 Weather Update: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-0 से पहले ही बढ़त बना ली है. तीसरे मैच से पहले आइए जानते हैं राजकोट का मौसम कैसा रहेगा.

Ind vs Eng: 28 जनवरी को तीसरा टी20 खेलने उतरेगा भारत, कैसा होगा मौसम का मिजाज

28 जनवरी को तीसरा टी20 खेलने उतरेगा भारत.

नई दिल्ली. भारतीय टीम 28 जनवरी को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अपनी जीत की लय को बरकरार रखने का कोशिश करेगी. भारत ने इस सीरीज में 2-0 से पहले ही बढ़त बना ली है. मैच से पहले आइए जानते हैं राजकोट का मौसम कैसा रहेगा और बारिश की संभावना वहां पर कितनी प्रतिशत होगी.

मंगलवार 28 जनवरी को राजकोट में मौसम गर्म और ज्यादातर साफ रहने की संभावना है. मैच के दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है. उच्चतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. इंग्लैंड की टीम चाहेगी कि बारिश किसी भी तरह से मैच में खलल नहीं डाले. क्योंकि वे सीरीज में वापसी करने का प्रयास करेंगे.

U19 T20 WC: न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, खिताबी रेस में 3 और टीमें भी पक्की

मेजबान टीम ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पहले मुकाबले में सात विकेट से जीत के साथ सीरीज की शुरुआत की थी. 133 रनों का लक्ष्य पीछा करते हुए, भारत ने 43 गेंदें शेष रहते जीत हासिल की. अभिषेक शर्मा ने 79 रनों की शानदार पारी खेली और भारत को जोरदार जीत दिलाई. वरुण चक्रवर्ती को उनके चार ओवर में 3/23 के शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसके बाद दूसरे टी20 मैच में भारत की ओर से तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाई.

तीसरे टी20 के लिए भारतीय टीम- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी , वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर और ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)

homecricket

Ind vs Eng: 28 जनवरी को तीसरा टी20 खेलने उतरेगा भारत, कैसा होगा मौसम का मिजाज

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *