[ad_1]
Last Updated:
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच शुक्रवार को पुणे में खेला जाएगा. महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में यह मैच शाम 7 बजे से होगा. इस मैच में भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है. संजू सैमसन की तेज ग…और पढ़ें
भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टी20 शुक्रवार को पुणे में खेला जाएगा.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार को टी20 सीरीज अपने नाम कर सकती है.टीम इंडिया 5 मैचों की सीरीज चौथे मैच में 31 जनवरी को इंग्लैंड से भिड़ेगी.यह मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार चौथी टी20 सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. राजकोट में तीसरा मैच हारने के बाद भारतीय टीम के पास मुंबई में दो फरवरी को होने वाले आखिरी मैच से पहले सीरीज जीतने का एक और मौका मिलेगा. सूर्यकुमार यादव की टीम ने कोलकाता और चेन्नई में पहले दो मैच जीते थे.
केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने टी20 सत्र की शुरूआत बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन शतक के साथ की. मौजूदा सीरीज में उनका स्कोर 26 , 5 और तीन रहा है जो चिंता की बात है. वह 145 किमी की रफ्तार से अधिक वाली गेंदों का सामना नहीं कर पा रहे.बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने तसकीन अहमद, तंजीम हसन शाकिब की गेंदें खेलीं थी जबकि दक्षिण अफ्रीका के एंडिले साइमलेन और लुथो सिपाम्ला की गेंदों का उन्होंने सामना किया. ये बहुत खतरनाक तेज गेंदबाज नहीं हैं और सैमसन ने उन्हें बखूबी खेला.वहीं इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड 145 से 155 किमी की रफ्तार से गेंद डालते हैं जिनकी गति सैमसन के लिए परेशानी का कारण बन गई है.
Delhi vs Railways Day 1, Ranji Trophy LIVE Score: केएल राहुल फ्लॉप, विराट को बल्लेबाजी का इंतजार
तीनों मैचों में वह फिल साल्ट को कैच देकर पवेलियन लौट गए. सैमसन मुख्य कोच गौतम गंभीर के पसंदीदा खिलाड़ियों में से है. और समझा जा रहा है कि अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए वह उन पर भरोसा बनाए रखेंगे. लेकिन उन्हें तकनीकी कमियों से पार पाना होगा. रिंकू सिंह की कमर की तकलीफ के कारण सातवें नंबर पर ध्रुव जुरेल को उतारा गया लेकिन वह इस प्रारूप में फिट नहीं हो पा रहे.
रिंकू को पहले दो मैचों में आराम दिया गया और वह चौथे मैच तक फिट हो सकते हैं. वैसे रिंकू भी अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं. गंभीर जब कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटोर बने तब रिंकू को 2024 आईपीएल में कुल 70 गेंद खेलने को मिली और वह टी20 विश्व कप टीम में जगह नहीं बना सके. अपनी गेंदबाजी के दम पर शिवम दुबे को टीम में जगह मिली. तीसरा विकल्प रमनदीप सिंह है जो फिनिशर होने के साथ दुबे से बेहतर तेज गेंदबाज है. लेकिन बेहतरीन तेज गेंदबाजों के सामने उनकी भी परख नहीं हुई है.
मोहम्मद शमी काफी समय बाद टीम में लौटे हैं. और राजकोट में उन्होंने अच्छी वापसी की. देखना यह है कि जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में क्या भारत के सर्वश्रेष्ठ टी20 गेंदबाज अर्शदीप सिंह को जगह मिलती है तो पावरप्ले में सफलता दिला सकते हैं .
टीमें :
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रमनदीप सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल.
इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, फिलिप साल्ट, मार्क वुड.
New Delhi,Delhi
January 30, 2025, 14:54 IST
[ad_2]
Source link