[ad_1]
Last Updated:
India vs England 2nd T20: भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया के लिए वन मैन आर्मी बने तिलक वर्मा ने भारत के लिए शानदार पारी खेली.
भारत ने जीता दूसरा टी20.
नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था जो उनके लिए कारगर साबित हुआ. इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया के सामने 166 रन का लक्ष्य रखा था जिसे चेज करते हुए भारतीय टीम ने आखिरी ओवर में जीत हासिल की.
इंग्लैंड की ओर से जोस बटलर ने अच्छी पारी खेली लेकिन इंग्लैंड के बाकी बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके. बटलर ने 30 गेंद में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 45 रन बनाये. उन्होंने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के एक ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया. अर्शदीप ने पहले ही ओवर में फिल साल्ट को आउट किया. साल्ट ने वॉशिंगटन सुंदर को स्क्वेयर लेग सीमारेखा पर कैच थमाया. सुंदर को भी जल्दी ही कामयाबी मिली जब बेन डकेट ने रिवर्स स्वीप खेलने के प्रयास में ध्रुव जुरेल को कैच थमाया.
वरुण चक्रवर्ती ने दिया चकमा
गस एटकिंसन की जगह टीम में शामिल किये गए हरफनमौला ब्रायडन कार्स ने 17 गेंद में तीन छक्कों की मदद से 31 रन बनाये लेकिन जोफ्रा आर्चर के साथ रन लेने में गलतफहमी को लेकर अपना विकेट गंवा बैठे. इसके अलावा हैरी ब्रूक ने आक्रामक शुरूआत करके स्पिनर वरूण चक्रवर्ती को छक्का भी लगाया. लेकिन चक्रवर्ती की ही एक गेंद पर वह पूरी तरह से चकमा खा गए जबकि चेन्नई में तो कोहरा भी नहीं है. गेंद उनके आफ स्टम्प पर जा लगी और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा.
अभिषेक- संजू फ्लॉप
भारत ने स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन के दम पर शनिवार को दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड को नौ विकेट 165 रन पर रोक दिया. भारत के लिए अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. अब चेज करने की बारी टीम इंडिया की आई. भारत के लिए ओपनिंग करने उतरे अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन कुछ खास शुरुआत नहीं दिला सके. दोनों क्रमश: 5 और 12 रन बनाकर आउट हो गए. सूर्यकुमार यादव भी कुछ कमाल नहीं कर सके. भारत के 78 रन पर 5 विकेट गिर गए थे.
तिलक वर्मा ने बरपाया कहर
तिलक वर्मा इस मुकाबले में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे. उन्होंने मैच में कुल 55 गेंदों का सामना किया और 72 रन की पारी खेली. तिलक ने वन मैन आर्मी की तरह टीम इंडिया की पारी संभाली और मैच जिताया. तिलक के अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने भी शानदार 26 रन की पारी खेली. आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर तिलक ने भारत को जीत दिलाई.
New Delhi,New Delhi,Delhi
January 25, 2025, 22:32 IST
[ad_2]
Source link