Headlines

IND vs ENG ODI: कटक में आया रोहित का ऐसा तूफान, देर तक रोकना पड़ा मैच, अंग्रेजों की गुल हो गई बत्ती

[ad_1]

Last Updated:

रोहित शर्मा छक्के बरसा रहे हों और खेल अचानक रुक जाए. भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए इससे बुरा शायद ही कुछ होगा. लेकिन भारत-इंग्लैंड दूसरे वनडे मैच में ऐसा हुआ.

कटक में आया रोहित का ऐसा तूफान, देर तक रोकना पड़ा मैच, अंग्रेजों की गुल हो गई

भारत-इंग्लैंड दूसरा वनडे मैच फ्लडलाइट्स की खराबी के कारण देर तक मैच रुका रहा.

नई दिल्ली. रोहित शर्मा छक्के बरसा रहे हों और खेल अचानक रुक जाए. भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए इससे बुरा शायद ही कुछ होगा. लेकिन भारत-इंग्लैंड दूसरे वनडे मैच में ऐसा हुआ. रोहित शर्मा जब 18 गेंद में 29 रन बनाकर खेल रहे थे, तब अचानक खेल रोकना पड़ा. खेल रोकने की वजह फ्लड लाइट्स की खराबी थी.

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कटक में खेला गया. इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 304 रन बनाए. भारत ने 305 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तेज शुरुआत की. टीम इंडिया ने 6.1 ओवर में बिना विकेट खोए 48 रन बना लिए थे, तब अचानक खेल रोकना पड़ा. पहले इसकी वजह पता नहीं लगी. फिर पता चला कि बाराबती स्टेडियम में लगी फ्लडलाइट्स का एक टावर बंद पड़ गया है.

भारतीय पारी का सातवां ओवर साकिब महमूद लेकर आए. शुभमन गिल ने पहली गेंद पर एक रन लिया. इसके बाद रोहित शर्मा ने स्ट्राइक ली. रोहित बैटिंग के लिए तैयार थे, लेकिन वे अचानक अपनी पोजीशन से हट गए. वे कुछ देर खड़े रहे. इसके बाद अंपायर के पास गए. बॉलर भी उनके पास थे. सभी कुछ देर बात करते रहे. कुछ ही देर में बाकी खिलाड़ी तो अंपायर से दूर चले गए लेकिन रोहित काफी देर तक उनसे बात करते रहे. इसी बीच देखा गया कि विराट कोहली भी मैदान के भीतर बैट लेकर आ गए. वे बाउंड्री के पास शैडो प्रैक्टिस करने लगे. तभी अंपायरों ने खेल रोकने का फैसला लिया.

करीब 28 मिनट तक खेल रुका रहा. जब खेल दोबारा शुरू हुआ तो रोहित शर्मा ने वही रंग दिखाया, जो पहले दिखा रहे थे. उन्होंने 30वीं गेंद पर फिफ्टी पूरी की. यह उनका 58वां अर्धशतक है.  रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 10 ओवर में बिना विकेट गंवाए 77 रन जोड़कर भारत को बेहतरीन शुरुआत दी.

homecricket

कटक में आया रोहित का ऐसा तूफान, देर तक रोकना पड़ा मैच, अंग्रेजों की गुल हो गई

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *