Headlines

IND vs ENG T20: 128 रन पर 8 विकेट लेकर भी हारा भारत, पाटा विकेट पर लियाम के बाद अंग्रेज पेसर्स ने निकाला दम

[ad_1]

Last Updated:

India vs England third t20: इंग्लैंड के खिलाफ भारत की जीत का सिलसिला राजकोट में थम गया है. इंग्लैंड ने भारत को तीसरे टी20 मैच में हराकर सीरीज में वापसी कर ली है.

128 रन पर 8 विकेट लेकर भी हारा भारत, पाटा विकेट पर अंग्रेज पेसर्स ने निकाला दम

इंग्लैंड ने भारत को तीसरे टी20 मैच में हराकर सीरीज में वापसी कर ली है.

नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ भारत की जीत का सिलसिला राजकोट में थम गया है. इंग्लैंड ने यहां खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारत को हराकर सीरीज में पहली जीत दर्ज की. इंग्लैंड की इस जीत ने सीरीज को जिंदा भी कर दिया है. इंग्लैंड ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 171 रन बनाए. भारतीय टीम इसके जवाब में 9 विकेट पर 145 रन ही बना सकी. इस तरह इंग्लैंड ने 26 रन से मैच जीत लिया.

भारत ने 5 मैचों की सीरीज के पहले दो मैच जीते थे. उम्मीद थी कि राजकोट टी20 मैच जीतकर भारत सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना लेगा. लेकिन इंग्लैंड ने भारत को यह मौका नहीं दिया. टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लिश टीम ने अच्छी शुरुआत की. 9 ओवर के बाद उसने एक विकेट पर 83 रन बना लिए थे. उस वक्त लग रहा था कि इंग्लैंड 200 रन के आसपास का स्कोर बनाएगा. लेकिन भारत ने जल्दी ही वापसी कर ली.

भारत ने 83 के टीम स्कोर पर जॉस बटलर का विकेट झटका. इसके बाद तो आयाराम-गयाराम का नजारा दिखा और 128 रन तक पहुंचते-पहुंचते इंग्लैंड के 8 बैटर पैवेलियन लौट गए. बाजी पलट चुकी थी और जो इंग्लैंड 200 रन के आसपास पहुंचता दिख रहा था उसके लिए 150 रन मुश्किल लगने लगे. इस मुश्किल वक्त में लियाम लिवंगस्टन ने पलटवार किया. उन्होंने 24 गेंद में 43 रन ठोक दिए. जिसकी बदौलत इंग्लैंड 9 विकेट पर 171 रन बनाने में कामयाब रहा. इंग्लैंड के लिए बेन डकेट (28 गेंद में 51 रन) ने भी बेहतरीन पारी खेली. भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट झटके. उनकी बेहतरीन गेंदबाजी भारत को जीत नहीं दिला सकी.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही. ओपनर संजू सैमसन 3 रन बनाकर आउट हो गए. दूसरे ओपनर अभिषेक शर्मा (24) भी अपनी पारी लंबी नहीं खींच सके. महज 31 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम पूरे समय दबाव में रही. तीसरे नंबर पर उतरे कप्तान सूर्यकुमार यादव 14 और तिलक वर्मा 18 रन बनाकर आउट हुए.

दबाव के इन पलों में हार्दिक पंडया (35 गेंद में 40 रन) ने पारी तो संभाली लेकिन वे रनरेट नियंत्रण में नहीं रख सके. वाशिंगटन सुंदर (6), अक्षर पटेल (15), ध्रुव जुरेल (2) ने भी निराश किया.

homecricket

128 रन पर 8 विकेट लेकर भी हारा भारत, पाटा विकेट पर अंग्रेज पेसर्स ने निकाला दम

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *