[ad_1]
Last Updated:
विराट कोहली का आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ रन बनाना चैंपियंस ट्रॉफी में भी जारी रहा. आउट ऑफ फॉर्म चल रहे विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेली और कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. अर्धशतक पूरा…और पढ़ें
कोहली की ‘विराट’ पारी, पाकिस्तान पर फिर पड़े चीकू भारी
नई दिल्ली. जब कोच हवा में हाथ उठाकर तालियों से इस्तेकबाल करे, जब स्टेडियम खड़ा होकर आपकी बल्लेबाजी की शान में सजदे करे और जब एक्सपर्ट्स के लिए तारीफों को शब्द कम पड़ जाए तो समझ लीजिए कि कोई मैदान पर महारथी अपने फन को दुनिया के सामने रख रहा है और वो रिकार्ड के ऐवरेस्ट की कदम आगे बढ़ रहा है.
किंग कोहली के सामने पाकिस्तान हो और मैदान पर रनों की बरसात ना हो ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है. दुबई का मैदान भी कोहली की विराट पारी का गवाह बना . पाकिस्तान के तमाम पूर्व दिग्गज जिस बात से डर रहे थे वहीं हुआ विराट फॉर्म में लौटे खेली बड़ी पारी और रच डाला इतिहास
चैंपियन की तरह खेले चीकू
5वें ओवर में रोहित के आउट होने के बाद जब विराट ने मैदान पर कदम रखा तो स्टेडियम में शोर उठा कि देखो शेर आया चाल में रवानी और अंदाज तूफानी लिए विराट कोहली ने पहले कुछ ओवर में ही इस बात का एहसास करा दिया कि वो ना तो रुकने वाले है और ना झुकने वाले है. विराट के फुटवर्क में आज गजब का आत्मविश्वास था तभी वो अपने पुराने अंदाज में कवर ड्राइव लगाते नजर आए और उनकी कलाई में घूमता बल्ला हल्ला मचाने को बेताब था. शाहीन की फुल लेंथ गेंदें हो या हैरिस रउफ की शार्ट पिच गेंदबाजी किसी को विराट ने नहीं बख्शा. पारी की शुरुआत में विराट ने अपनी फिटनेस के जरिेए सिंगल डबल से फॉर्म हासिल किया और उसके बाद वो अपने विराट रुप में आ गए. विकेट के चारों तरफ शाट्स लगाते हुए उन्होंने आईसीसी टूर्नामेंट में 23वां 50+स्कोर पार किया. विराट ने पहले गिल के साथ 75 गेंदो पर 69 रनों की साझेदारी की और फिर श्रेयस अय्यर के साथ भी शतकीय साझेदारी करके इस बात को तय किया कि भारतीय टीम आराम से मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ले .पाकिस्तान के खिलाफ ICC टूर्नामेंट के 15 मैच में 800 रन से ज्यादा बना चुके विराट का औसत 92 का है.
किंग कोहली के रिकॉर्ड में एक और पन्ना
आईसीसी के कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले विराट कोहला वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके है. वह इस फॉर्मेट में अभी तक 50 शतक लगा चुके हैं. इस लिस्ट में भी उन्होंने सचिन तेंदुलकर को ही पछाड़ा था. सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर के दौरान 49 शतक लगाए थे. लेकिन 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान विराट उनसे आगे निकल गए थे. विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में 15 रन बनाते हुए वनडे क्रिकेट में अपने 14000 रन पूरे कर लिए. बता दें, विराट दुनिया के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज हैं जिसने वनडे में 14 हजार रन का आंकड़ा छूआ है. विराट से पहले सचिन तेंदुलकर और श्रीलंका के कुमार संगाकारा ये कारनामा कर चुके हैं. लेकिन विराट कोहली ने वनडे में सबसे तेज 14000 रन पूरे किए हैं. सचिन तेंदुलकर ने यह उपलब्धि 359वें मैच की 350वीं पारी में हासिल की थी. वहीं, विराट कोहली ने 299वें मैच की 287वीं पारी में ऐसा किया है.
New Delhi,Delhi
February 23, 2025, 21:41 IST
[ad_2]
Source link