Headlines

IND vs PAK: जम्मू-कश्मीर में मनी दिवाली, पाकिस्तान भी सुन रहा पटाखों की आवाज, LoC पर इंडिया की जीत का जश्न

[ad_1]

Last Updated:

IND vs PAK Jammu Kashmir: टीम इंडिया की जीत पर जम्मू-कश्मीर में लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े. पाकिस्तान पर जीत के साथ ही बारामूला और पुंछ में लोग सड़कों पर निकल आए और आतिशबाजी की. जम्मू में तो सड़कों पर लोगों का ह…और पढ़ें

J&K में दिवाली, पाकिस्तान भी सुन रहा पटाखों की आवाज, इंडिया की जीत का जश्न

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की जीत पर जम्मू में जश्न मनाते लोग. (पीटीआई)

हाइलाइट्स

  • टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया.
  • जम्मू-कश्मीर में जीत का जश्न, पटाखे फोड़े गए.
  • विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की साझेदारी ने जीत दिलाई.

जम्मू. चैंपियंस ट्रॉफी के एक अहम मुकाबले में टीम इंडिया ने रविवार को पाकिस्तान को 6 विकेट से शिकस्त दे दी. पूरा देश इस जीत का जश्न मना रहा है. आतिशबाजियां हो रही हैं. देर रात लोग सड़कों पर निकल आए और हाथ में तिरंगा लेकर जय जयकार करने लगे. चेन्नई से लेकर जम्मू-कश्मीर तक ऐसा ही आलम था. देशभर में पटाखे छोड़कर भी खुशी जाहिर की जा रही है. टीम इंडिया की जीत के बाद क्रिकेट प्रेमी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं.

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में भी पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की जीत का लोगों ने जश्न मनाया. एक क्रिकेट फैन ने कहा, “…भारत ने मैच में बहुत अच्छा खेला…” ऐसा ही कुछ हाल से पुंछ और जम्मू में भी देखने को मिला. भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर सभी पूरी तरह से जश्न मनाने में डूब गए थे. पटाखे फोड़ने का सिलसिला लगातार जारी रहा. उनके चेहरे पर खुशी देखते ही बनती थी.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *