[ad_1]
Last Updated:
India vs Pakistan: चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत-पाक मुकाबले में अगर भारत जीतता है तो ग्रुप ए के प्वाइंट टेबल में बड़ा बदलाव होगा. पाकिस्तान यह मैच हारता है तो वह प्वाइंट टेबल में चौथे स्थान पर ही रहेगा.
भारत के जीतते ही प्वाइंट टेबल में होगा बदलाव.
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) की टीम आज 23 फरवरी को आमने सामने होगी. इस मैच में कौन जीतेगा इसकी भविष्यवाणी नहीं की जा सकती लेकिन जिस तरह का प्रदर्शन टीम इंडिया का रहा है उससे लगता है कि भारत यह मैच आसानी से जीत जाएगा. जबकि पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ेगा. अगर भारत जीतता है तो ग्रुप ए के प्वाइंट टेबल में बड़ा बदलाव होगा.
अगर भारत यह मैच जीतता है तो वह ग्रुप ए के प्वाइंट टेबल में पहले नंबर पर आ जाएगा. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम दूसरे नंबर पर आ जाएगी. भारत के कुल 4 प्वाइंट हो जाएंगे और वह पहले नंबर पर रहेगा. न्यूजीलैंड की टीम 2 प्वाइंट के साथ नंबर पर रहेगी. वहीं, पाकिस्तान को मैच हारने के साथ ही करारा झटका लगेगा क्योंकि उनके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो जाएगी.
IND vs PAK: भारत के खिलाफ पाकिस्तान के 3 खूंखार गेंदबाजों का खेलना तय! कोच ने किया कंफर्म
अगर पाकिस्तान यह मैच हारता है तो वह प्वाइंट टेबल में चौथे स्थान पर ही रहेगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान ने अब तक 1 भी मैच नहीं जीता है अगर पाकिस्तान यहां हारता है तो वह खराब नेट रन रेट के कारण चौथे स्थान पर ही रहेगा. बांग्लादेश की टीम तीसरे नंबर पर रहेगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस महामुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारती है.
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती
New Delhi,New Delhi,Delhi
February 23, 2025, 11:06 IST
[ad_2]
Source link