[ad_1]
Last Updated:
India vs Pakistan Champions Trophy 2025 Match: पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में भारत को हराया था. वह इस टूर्नामेंट में भारत को 3 बार हरा चुकी है. रोहित ब्रिगेड के पास इन तमाम हार का बदला लेने का म…और पढ़ें
भारत और पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी में छठी बार भिड़ेंगे.
हाइलाइट्स
- भारत और पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी में छठी बार भिड़ेंगे.
- पहली 5 भिड़ंत के बाद पाकिस्तान की टीम 3-2 से आगे है.
- पाकिस्तान 2017 के फाइनल में भी भारत को हरा चुका है.
नई दिल्ली. आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में पाकिस्तान पर भारत का दबदबा यूं है कि हार का अंदेशा तक नहीं होता. भारतीय फैंस जीत के भरोसे में सराबोर होते हैं. भारतीय फैंस अक्सर यह भूल जाते हैं कि वर्ल्ड कप में भले ही भारत का पलड़ा 7-0 से भारी हो लेकिन आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान 3-2 से आगे है. रोहित ब्रिगेड के पास पाकिस्तान की बढ़त खत्म करने का मौका आ गया है. आज 23 फरवरी को रोहित ब्रिगेड पाकिस्तान की बढ़त को इतिहास बना सकती है. अब देखना है कि भारत मैच जीतकर स्कोर 3-3 करता है या कप्तान रोहित शर्मा के माथे पर हार का कलंक लगता है.
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 5 मैच हुए हैं. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच पहला मैच 2004 में बर्मिंघम में हुआ था. तब पाकिस्तान ने यह मुकाबला 3 विकेट से जीता था. इसके बाद दोनों टीमें 2009 में सेंचुरियन में टकराईं. इस बार भी पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा. एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया 54 रन से हार गई.
2013 में मिली पहली जीत
भारत ने पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार 2003 में हराया. भारत की जीत के हीरो गेंदबाज रहे. भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने मिलकर पाकिस्तान को 165 रन पर ढेर कर दिया. इसके बाद बैटर्स ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया.
रोहित-विराट ने पाकिस्तान को धोया
भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में अगली जीत 2017 में मिली. भारत ने बर्मिंघम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान को 124 रन से हराया. भारतीय टीम ने रोहित शर्मा (91), कप्तान विराट कोहली (81), शिखर धवन (68) और युवराज सिंह (53) की दमदार बैटिंग की बदौलत 3 विकेट पर 319 रन बनाए. पाकिस्तान की टीम इसके जवाब में 164 रन पर ढेर हो गई.
पाकिस्तान ने फाइनल में लिया बदला
पाकिस्तान ने 2017 में लीग मैच की हार का बदला फाइनल में लिया. उसने खिताबी मुकाबले में भारत को 180 रन से हराया. पाकिस्तान ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 338 रन बनाए. टीम इंडिया इसके जवाब में 158 रन पर आउट हो गई. पाकिस्तान की जीत के हीरो फखर जमान रहे. उन्होंने 114 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए.
Delhi,Delhi,Delhi
February 23, 2025, 08:41 IST
[ad_2]
Source link