Headlines

IND vs PAK U19 Asia Cup Highlights: आरोन जॉर्ज ने बल्ले तो देवेन्द्रन ने गेंद से बजाई पाकिस्तान की बैंड, 90 रन से जीता भारत

[ad_1]

Last Updated:

IND vs PAK Under-19 Asia Cup Highlights: भारत ने अंडर-19 एशिया कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तान को भी धूल चटा दी. यूएई के खिलाफ पहले मुकाबला जीतने के बाद आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 90 रनों से शिकस्त दी. आरोन जॉर्ज, कनिष्क चौहान और दीपेश देवेन्द्रन भारत की इस जीत के हीरो रहे.

आरोन जॉर्ज ने बल्ले तो देवेन्द्रन ने गेंद से बजाई PAK की बैंड, भारत की बड़ी जीतभारत ने पाकिस्तान को हराया.

नई दिल्ली. अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम का शानदार खेल जारी है. टीम ने लगातार दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तान को पटखनी दी. बारिश के कारण देरी से शुरू हुए 49-49 ओवर के इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी की. आरोन जॉर्ज के अर्धशतक और कनिष्क की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 240 रन का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 150 रन पर ढेर कर मुकाबला जीत लिया. भारत को 90 रन से यह मुकाबला जिताने के लिए आरोन जॉर्ज, कनिष्क चौहान और दीपेश देवेन्द्रन ने मैच विनिंग प्रदर्शन किया.

दीपेश ने गेंदबाजी से बरपाया कहर
240 रन बोर्ड पर लगाने के बाद दीपेश देवेन्द्रन ने नई गेंद से कहर बरपाते हुए पाकिस्तान को झटके पर झटके दिए. पाकिस्तान को उस्मान खान और समीर मिन्हास ने सधी हुई शुरुआत दी थी, लेकिन नौवां ओवर में दीपेश ने पाकिस्तान को पहला झटका दिया, जहां से पाक की पारी लड़खड़ा गई. पहला ब्रेक थ्रू मिलने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और पाकिस्तान को 42वें ओवर में ऑलआउट कर दिया. पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर को दीपेश ने तहस-नहस करने का काम किया. उन्होंने तीन विकेट झटके और 7 ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ 16 रन ही खर्चे.

भारत ने पाकिस्तान को हराया.

कनिष्क का गेंद और बल्ले से कमाल
कनिष्क चौहान ने गेंद और बल्ले दोनों से इस मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया. अच्छा टोटल बनाने के लिए जूझ रही भारतीय टीम को पहले उन्होंने 46 रन की पारी खेलकर 200 रन के पार पहुंचाया. इसके बाद तीन बल्लेबाजों को आउट कर पाकिस्तान की जीत की उम्मीदें धराशायी कर दीं. पाकिस्तान के टॉप रन स्कोरर हुजैफा अहसान (70) को कनिष्क ने ही आउट कराया. इसके अलावा ओपनर उस्मान खान और अब्दुल सुभान उनका शिकार बने. कनिष्क ने 10 ओवर में केवल 33 रन देते हुए यह तीन बड़े विकेट चटकाए. दीपेश, कनिष्क के अलावा किशन सिंह ने दो विकेट चटकाए. खिलन पटेल और वैभव सूर्यवंशी ने एक-एक विकेट लिया.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

आरोन जॉर्ज ने बल्ले तो देवेन्द्रन ने गेंद से बजाई PAK की बैंड, भारत की बड़ी जीत

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *