[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम तीसरे टी20 मैच में रविवार को दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगी. दोनों टीमें एक एक मैच जीत चुकी हैं.धर्मशाला में 14 दिसंबर को खेले जाने वाले इस अहम मैच के लिए दोनों टीमें कमर कस चुकी हैं. पिछले मैच में भारतीय टीम 214 रन का टारगेट हासिल नहीं कर पाई थी. टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर से लेकर मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज लगातार फ्लॉप हो रहे हैं. सूर्यकुमार यादव भी खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. कप्तान सूर्या और उप कप्तान शुभमन गिल लगातार फ्लॉप हो रहे हैं.कप्तान सूर्यकुमार यादव की लंबे समय से चली आ रही खराब लय पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि उपकप्तान गिल अब तक भरोसा जगाने में नाकाम रहे हैं.धर्मशाला में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का पूर्वानुमान है.
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम को आठ मैच खेलने हैं. हेड कोच गौतम गंभीर के सामने कठिन चुनौतियां हैं. खराब फॉर्म से जूझ रहे टॉप ऑर्डर के दो बल्लेबाजों को एक साथ खिलाना शायद टीम के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है. कप्तान होने के नाते सूर्यकुमार यादव को एक साल से खराब फॉर्म के बावजूद विश्व कप तक कुछ हद तक सुरक्षा मिलने की संभावना है. लेकिन यह छूट शुभमन गिल को मिलना मुश्किल है क्योंकि वह एशिया कप से पहले तक पारी का आगाज करने के लिए मूल विकल्प नहीं थे. छोटे प्रारूप की टीम में उनकी वापसी अब ऐसे फैसले की तरह दिख रही है, जिसमें बिना जरूरत एक संतुलित संयोजन से छेड़छाड़ की गई.
भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें रविवार को धर्मशाला में भिड़ेंगी.
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच शेड्यूल, तारीख और समय:
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच मैच रविवार, 14 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा. मैच शाम 7:00 बजे शुरू होगा.
भारत और दक्षिण अफ्रीका तीसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण कहां होगा?
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे T20 टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ओटीटी पर कहां देखें?
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे T20 इंटरनेशनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉट स्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरे टी20 मैच में टॉस का समय क्या है?
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे T20 मैच के लिए टॉस का शाम 6:30 बजे है जबकि मुकाबले में पहली गेंद शाम 7 बजे फेंकी जाएगी.
भारतीय टी20 स्क्वॉड :
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर.
दक्षिण अफ्रीका की टी20 स्क्वॉड:
एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, केशव महाराज, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, लुथो सिपाम्ला, ट्रिस्टन स्टब्स.
[ad_2]
Source link