[ad_1]
Last Updated:
Arsdheep Singh Reeza Hendricks Wicket: अर्शदीप सिंह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल के पहले ही ओवर में विकेट चटकाता. अर्शदीप ने एक ऐसी लाजवाब गेंद फेंकी जिस पर बल्लेबाज से लेकर अंपायर तक चकमा खा गए. DRS लेने के बाद पता चला कि गेंद सीधी स्टंप्स पर जा रही थी, जिसके बाद अंपायर को अपना फैसला बदलकर आउट देना पड़ा.
अर्शदीप सिंह ने रीजा हेंड्रिक्स को भेजा पवेलियन.नई दिल्ली. नई गेंद से कहर बरपाने में माहिर भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भी भारत को धमाकेदार शुरुआत दिलाई. धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. पहला ओवर लेकर आए अर्शदीप सिंह ने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए मैच की चौथी ही गेंद पर विकेट चटका दिया, जिससे भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई. अर्शदीप ने एक सटीक लाइन-लेंथ वाली गेंद फेंकी, जिस पर बल्लेबाज तो ठीक सामने खड़ा अंपायर भी चमका खा गया.
दरअसल, पहले ओवर में अर्शदीप के सामने साउथ अफ्रीकी ओपनर रीजा हेंड्रिक्स थे. अर्शदीप ने ओवर की शुरुआत आउट स्विंग गेंदों के साथ की, लेकिन चौथी गेंद उन्होंने इनस्विंगर फेंकी. मिडिल और लेग लाइन पर फेंकी गई यह गेंद अंदर की तरफ आई, जिसे हेंड्रिक्स पढ़ नहीं पाए और बल्ले को मिस करती हुई बॉल सीधा पैड पर जा लगी. अर्शदीप समेत भारतीय खिलाड़ियों ने LBW की जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर को लगा कि गेंद लेग स्टंप्स से बाहर पिच हुई है या स्टंप्स को मिस करती हुई जाएगी, जिससे उन्होंने नॉटआउट करार दिया. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तुरंत थर्ड अंपायर के पास जाने का फैसला किया. DRS में पता चला कि गेंद सही लाइन-लेंथ पर फेंकी गई और स्टंप्स से भी लग रही थी. इसके बाद ऑन-फील्ड अंपायर को फैसला बदलाव आउट देना पड़ा, जिससे रीजा हेंड्रिक्स की पारी बिना खाता खोले ही समाप्त हो गई और भारत को पहला विकेट मिल गया.
[ad_2]
Source link