[ad_1]
Last Updated:
Shubman Gill T20 Form India vs South Africa: भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल हालांकि खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट यानी टी-20 में रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में वह खाता भी नहीं खोल पाए. अब सोशल मीडिया पर मांग उठ रही है कि उन्हें टीम से हटाकर संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जाए.
शुभमन गिलनई दिल्ली: बतौर कप्तान अपने पहले ही टेस्ट दौरे में इंग्लैंड जाकर धूम मचाने वाले शुभमन गिल टी-20 फॉर्मेट में फॉर्म के लिए तरस रहे हैं. पिछली 17 पारियों से उनके बल्ले से कोई अर्धशतक नहीं निकला है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी टी-20 सीरीज के पहले मैच में दो गेंद में चार रन बनाकर आउट होने वाले गिल दूसरे मुकाबले में तो खाता भी नहीं खोल पाए. पहली ही गेंद पर 0 के स्कोर पर चलते बने. अब टी-20 टीम के उपकप्तान को चौतरफा आलोचना झेलनी पड़ रही है.
भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि शुभमन गिल की खराब फॉर्म न केवल उन पर व्यक्तिगत रूप से बल्कि टीम प्रबंधन पर भी दबाव बढ़ा रही है. पठान ने जियो हॉटस्टार पर कहा कि संजू सैमसन को वापस लाकर पहले की तरह के सफल बल्लेबाजी संयोजन को बहाल करना भी उतना आसान नहीं होगा, क्योंकि केरल के इस खिलाड़ी को भी अपनी लय वापस पाने में कुछ समय लगेगा.
भारत के लिए टी-20 में सलामी बल्लेबाज के तौर पर सैमसन काफी सफल रहे थे, इसके बाद जब गिल को टी-20 उप-कप्तान बनाया गया तो सैमसन की जगह उन्हें सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतारा गया. पठान ने कहा:
शुभमन गिल कह सकते हैं कि उन्होंने एक बहुत अच्छी गेंद पर अपना विकेट गंवाया. अगर गिल फॉर्म में होते तो वे उस गेंद को आसानी से खेल लेते. वे फॉर्म में नहीं हैं. जहां तक कप्तान सूर्यकुमार यादव की बात है तो मुझे लगता है कि उन्हें अपने ऑफ साइड के खेल पर ध्यान देने की जरूरत है. जब वे आउट हुए तो वे पूरी तरह से गलत पोजीशन में थे. गिल का रन नहीं बना पाना एक बुरा संकेत है और इससे उन पर और टीम प्रबंधन पर दबाव बढ़ जाता है. वे सोच रहे होंगे कि क्या किया जाए. यह स्थिति और खराब नहीं होनी चाहिए.
पठान ने कहा, ‘अगर उनसे फिर भी रन नहीं बन पा रहे हैं तो आप संजू सैमसन को वापस लाकर उनसे तुरंत अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं कर सकते, खासकर तब जब वह भी लय में न हों. इससे कई सवाल पैदा हो गए हैं. अगर वे सैमसन को वापस अंतिम एकादश में शामिल करते हैं, तो उनके लिए रन बनाना बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है.’
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
[ad_2]
Source link